आज महावन की रेती पर रमण करेंगे 2500 से अधिक संत

गोपाल दास महाराज की जयंती पर रमणरेती पर तीन दिवसीय संत समागम रामदेव बाबा समेत कई संत होंगे एकत्रित सनातन धर्म की लहराएगी ध्वजा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 12:22 AM (IST)
आज महावन की रेती पर रमण करेंगे 2500 से अधिक संत
आज महावन की रेती पर रमण करेंगे 2500 से अधिक संत

मथुरा, जासं। गुरुवार को सनातन धर्म की ध्वजा लहराने वाली है। इस दिन महावन की रेती पर 2500 से अधिक संत रमण करेंगे। गोपाल दास महाराज की जयंती पर होने वाले तीन दिवसीय संत समागम के इस्तकबाल को रमणरेती भव्य हो गई है। भक्त कई दिन पहले से ही डेरा डाल चुके हैं। इंतजार है तो बस सुबह की भोर का।

प्रत्येक वर्ष होने वाले इस समागम को लेकर रमणबिहारी की पावन स्थली रमणरेती आश्रम में भव्य तैयारी चल रही हैं। आश्रम का पहला गेट श्वेत व लाल रंग से बनाया गया है। मुख्य गेट से लेकर सत्संग पंडाल तक पीले रंग की गैलरी बनाई गई है, जो अत्यंत सुंदर है। पंडाल को 80 फुट चौड़ा व 140 फुट लंबा बनाया गया है, जिसमें एक संतों का मंच है, जो चार फुट ऊंचा, 40 फुट चौड़ा और 30 फुट लंबा है। मंच के पीछे भगवान शिव का मनमोहक चित्र लगाया गया है। मंच को स्थाई बनाया गया है। इसके लिये लकड़ी विदेश से मंगवाई गई है। कार्यक्रम व्यवस्थापक का‌िर्ष्ण गोविदानंद महाराज ने बताया आश्रम में देश-विदेशों से भक्तों का आगमन होगा। संतजन अपनी वाणी से भक्तों को प्रवचन देगें। इसमें नृत्य गोपाल दास महाराज, बाबा रामदेव, रमेश भाई ओझा, अवधेशानंद गिरी समेत कई संत होंगे। बुधवार को भगवती चौकी लग चुकी है। अगले दिन रात नौ बजे से शास्त्री संगीत का आयोजन होगा। आठ को रात नौ बजे से भजन सम्राट मधुकर सूफी द्वारा गजल का कार्यक्रम होगा। नौ मार्च को डोला निकाला जाएगा। 10 को होली महोत्सव होगा। जिसके प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाएगी।

---

मजबूत सुरक्षा: महावन थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि रमणरेती आश्रम के पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए महावन थाने के अलावा सात एसआइ, 12 हेड कांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, पांच टीपीएस, 10 पीएसीए प्लाटून और एक फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पार्क की व्यवस्था आश्रम से पहले की गई है। इससे आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी