पुलिस ने बरामद किया ट्रैक्टर, यमुना एक्सप्रेस वे से चोरी

सिकंदराऊ से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने भरथना इटावा से बरामद किया। पुलिस ट्रैक्टर को लेकर आ रही थी इसी बीच बलदेव क्षेत्र में ट्रैक्टर फिर चोरी हो गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:40 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:40 AM (IST)
पुलिस ने बरामद किया ट्रैक्टर, यमुना एक्सप्रेस वे से चोरी
पुलिस ने बरामद किया ट्रैक्टर, यमुना एक्सप्रेस वे से चोरी

संवाद सहयोगी, मथुरा : सिकंदराऊ से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने भरथना, इटावा से बरामद किया। पुलिस ट्रैक्टर को लेकर आ रही थी, इसी बीच बलदेव क्षेत्र में ट्रैक्टर फिर चोरी हो गया। देररात तक इस प्रकरण में एफआइआर नहीं हुई है।

सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी जनरैल गाजी का सोनालिका ट्रैक्टर 19 अक्टूबर को चोरी हो गया था। ट्रैक्टर को एसओजी ने इटावा के थाना भरथना क्षेत्र से बरामद कर लिया। शुक्रवार की रात को जनरैल गाजी और बुलंदशहर पुलिस ट्रैक्टर को लेकर आ रही थी। जनरैल गाजी ने बताया कि आगरा के खंदौली टोल प्लाजा को क्रास करने के बाद वह अकेले ला रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर रात दो बजे एक ढाबा पर रुक गए। चाय पीने के बाद नींद आ गई। इसी बीच ट्रैक्टर चोरी हो गई। ट्रैक्टर चोरी होने की जानकारी बलदेव और बुलंदशहर पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलदेव सुबोध तोमर ने बताया कि इस प्रकरण में कोई एफआइआर नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी