पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन

वृंदावन: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर समाजवादी पा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 12:06 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, वृंदावन: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उबाल पैदा हो गया है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैलगाड़ी में बाइकें रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सुबह से ही सपा कार्यकर्ता नगर निगम चौराहे पर जुटना शुरू हो गए। बैलगाड़ी में बाइकें रखकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता अशोक कुमार ने कहा सत्ता में आने से पहले खुद नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर आपत्ति जताते रहे, मगर सत्ता में होने के बाद भी लगातार पेट्रो पदार्थों के दामों में इजाफा हो रहा है। इससे देश में महंगाई की मार गरीब और किसानों को झेलनी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं का आरोप है एक ओर विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए अरबों रुपये भाजपा खर्च कर रही है तो दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा करगरीबों का कमर तोड़ रही है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से साजन कुमार, सईद खान, पवन ठाकुर, शिवेंद्र अवस्थी, लकी मंडल, आकाश, विकास शर्मा, मुस्तफा आलम, विजय राघव, नीरज शर्मा, अखिलेश गौतम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी