ओमीक्रोन की दहशत, विदेशी मिल रहे संक्रमित

लंबे समय के बाद विदेशी मिले कोरोना संक्रमित ब्रजवासियों में दहशत 15 नवंबर को स्पेन स्विटरलैंड और ल्यूसिनिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:47 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:47 AM (IST)
ओमीक्रोन की दहशत, विदेशी मिल रहे संक्रमित
ओमीक्रोन की दहशत, विदेशी मिल रहे संक्रमित

जागरण संवाददाता, मथुरा: एक बार फिर ब्रजवासी कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत में आ गए हैं। लगातार दो दिन से विदेशी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। एक ओर ओमीक्रोन के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं स्पेन, स्विटरलैंड और ल्यूसिनिया की एक-एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब इनके वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है।

रविवार को लगातार दूसरे दिन दो विदेशी महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों महिलाएं वृंदावन में रह रही हैं। यह 15 नवंबर को ही मथुरा पहुंची हैं। तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों महिलाओं का नमूना लिया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले एक ल्यूसिनिया की महिला शनिवार को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। अब लगातार दो दिन में तीन विदेशी महिला कोरोना संक्रमित पाई हैं। इससे ब्रजवासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने बताया कि लंबे समय के बाद विदेशी श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने ब्रजवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। अब जिले में पांच एक्टिव केस हो गए हैं। नोडल अधिकारी डा. भूदेव ने बताया कि विदेशी श्रद्धालुओं में वेरिएंट की जानकारी करने के लिए सैंपल को फिर से भेजा जा रहा है। तीनों संक्रमित महिलाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है। टीम मौके पर पहुंचकर अपडेट ले रही है।

chat bot
आपका साथी