मां कैला की शोभायात्रा का पुष्प की वर्षा

कैलादेवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर धार्मिक आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:25 PM (IST)
मां कैला की शोभायात्रा का पुष्प की वर्षा
मां कैला की शोभायात्रा का पुष्प की वर्षा

वृंदावन, जासं। वासंतिक नवरात्र पर जहां देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं, तो सर्राफा बाजार स्थित कैला देवी मंदिर में वार्षिकोत्सव पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। चार दिन से चल रहे सांस्कृतिक आयोजनों में मंगलवार की शाम मां कैला की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सर्राफ बाजार स्थित कैलादेवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सिर पर कलश रख कर चल रहीं महिलाओं के अलावा डांडिया करती बेटियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पुन: मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के बाद मां कैलादेवी की महाआरती का आयोजन किया। सतीश चौधरी, रामकृष्ण बंसल, कैलाश सर्राफ, रासबिहारी, अरुण अग्रवाल, रसिकबल्लभ नागार्च, विष्णु गुप्ता, दीपक, अनुज बंसल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। भक्तों ने मां का गुणगान कर पुण्य अर्जित किया। कात्यायनी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, शीतला और पथवारी मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने मां का पूजन कर प्रसाद वितरण किया।

chat bot
आपका साथी