हड़तालियों ने दूसरे दिन दिखाई ताकत

पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजीव भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका दिया और उसके सामने ही धरने पर बैठ गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:50 PM (IST)
हड़तालियों ने दूसरे दिन दिखाई ताकत
हड़तालियों ने दूसरे दिन दिखाई ताकत

जागरण संवाददाता, मथुरा: कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चौदह साल पहले खत्म हो चुकी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू किए जाने को लेकर आंदोलित शिक्षक कर्मचारियों ने दूसरे दिन गुरुवार को अपनी ताकत दिखाई। राजीव भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका दिया और उसके सामने ही धरने पर बैठ गए। तहसील महावन, मांट, छाता और गोवर्धन में भी शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गुरुवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर है। विभिन्न विभागों के इंजीनियर, लेखपाल, अमीन, कृषि, उद्यान, कोषागार, स्टांप एवं निबंधक, जिला पंचायतराज विभाग, श्रम विभाग और शिक्षा विभाग के करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी कामकाज नहीं कर रहे हैं। दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक तहसील सदर, मांट, महावन, गोवर्धन और छाता में प्रदर्शन कर धरना दिया जा रहा है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। मिड-डे-मिल का भी वितरण नहीं हो रहा है। अमीन राजस्व वसूली के लिए नहीं निकले तो लेखपालों ने भी हड़ताल में साथ दिया। अन्य विभागों के कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। तहसील महावन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उपेंद्र पांडेय, रोशन लाल, शिव प्रसाद सारस्वत, महेश भारती, मंजुला शर्मा, आशीष शर्मा, अमित, मुकेश अग्रवाल, गंगाधर वर्मा, लाखन ¨सह ने धरने को संबोधित किया। छाता तहसील में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। अधिकांश दफ्तर खाली पड़े रहे। अध्यक्षता कप्तान ¨सह और संचालन डालचन्द शर्मा ने किया। राजेश कुमार, तुहीराम, रेनू राणा, नारायन¨सह, यामिनी वाष्र्णेय, मनोज शर्मा, ममता देवी, राधा, अनुराधा, इन्द्रपाल ¨सह, उर्वशी मोहन श्याम, वीरेन्द्र ¨सह, गौरव, रामबाबू, गुजंन, भगत¨सह, नवल¨सह धरने में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी