गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

गोवर्धन (मथुरा): परिक्रमा मार्ग में प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Oct 2017 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 04 Oct 2017 06:45 PM (IST)
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

गोवर्धन (मथुरा): परिक्रमा मार्ग में प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गोवर्धन के सात कोस परिक्रमा मार्ग में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके लिए बाकायदा पूरे परिक्रमा मार्ग में लाउडस्पीकर से प्रचार कराया गया।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के बाद से ही वाहनों पर प्रतिबंध के कयास लगाए जा रहे थे। एनजीटी के पैनल में आए अधिकारी भी कई बार इस विषय पर चर्चा करते देखे गए थे। दरअसल इक्कीस किमी परिक्रमा मार्ग में भक्त नंगे पैर पैदल परिक्रमा लगाते हैं। मार्ग में चलते चौपहिया वाहन उनकी सुरक्षा के लिए खतरा थे। पैदल परिक्रमा के अलावा तमाम भक्त गिरिराज प्रभु की लेटकर भी परिक्रमा लगाते हैं जिसे दंडवती परिक्रमा कहा जाता है। हालांकि अचानक लगे प्रतिबंध से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

परिक्रमा मार्ग में राधाकुंड, आन्योर, जतीपुरा के अलावा दो छोटे-छोटे गांव भी पड़ते हैं। गोवर्धन कस्बे का बड़ा हिस्सा भी परिक्रमा में आता है। इतनी बड़ी आबादी में रहने वाले लोगों पर कई चारपहिया वाहन हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ स्थानीय लोगों की परेशानी को भी ध्यान में रखना होगा। थानाध्यक्ष प्रमोद पवार के अनुसार परिक्रमा मार्ग में घोषणा करा दी गई है। जल्द फोर्स तैनात कर आदेश को अमल में लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी