मथुरा: बोलीं गुजरात की दुलारी, म्हारा वेलेंटाइन ठा. बांके बिहारी

ली ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर को अर्पित किए गुलाब जागरण संवाददाता वृंदावन लाल परिधान में महिलाओं की टोली शुक्रवार को जब बांकेबिहारी मंदिर पहुंची तो हर किसी की नजर इस टोली पर पड़ी। गुजरात के अलग अलग जनपदों से आई महिलाओं की इस टोली ने वेलेंटाइन-डे पर आराध्य बांकेबिहारी को लाल गुलाब के फूल अर्पित कर अपना वेलेंटाइन चुना। यूं तो वेलेंटाइन-डे पर देश के अलग अलग शहरों से आई ने युवतियों ने छलिया बांकेबिहारी को गुलाब अर्पित किया। लेकिन इस टोली ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। वेलेंटाइन डे का असर शहर के रेस्टोरेंटों में भी देखने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:03 AM (IST)
मथुरा: बोलीं गुजरात की दुलारी, म्हारा वेलेंटाइन ठा. बांके बिहारी
मथुरा: बोलीं गुजरात की दुलारी, म्हारा वेलेंटाइन ठा. बांके बिहारी

जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में लाल परिधान में सजी एक दर्जन से अधिक महिलाओं की टोली पहुंची तो सबकी निगाह ठहर गईं। गुजरात से आईं इन महिलाओं ने अपने आराध्य को लाल गुलाब अर्पित कर उन्हें अपना वेलेंटाइन चुना।

मंदिर के गेट नंबर दो से पहुंची इस टोली की भाव भंगिमा और आराध्य के प्रति अपनेपन ने सभी को अचंभित किया। कन्हैया के प्रेम में डूबी नाचती-गाती महिलाओं की यह टोली करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इन दौरान उन्होंने कन्हैया के प्रति अपना अनुराग प्रदर्शित किया। नाम और पहचान न बताते हुए टोली की मुखिया ने कहा कि उन्हें लिए ठाकुर ही उनका वेलेंटाइन है। प्रेम का उनसे बड़ा उदाहरण दुनिया में दूसरा कौन है।

देश के अलग अलग शहरों से आई ने अन्य युवतियों ने भी बांकेबिहारी को गुलाब अर्पित किया। जयपुर से आई इरा तेवतिया ने बताया कि वह वेलेंटाइन-डे पर पिछले साल भी आई थी। उसने तो बांकेबिहारी को ही अपना वेलेंटाइन मान लिया है। हर साल इस दिन बांके बिहारीजी को ही गुलाब अर्पित करने जरूर आएगी। नोएडा की हर्षिता कहती हैं कि इस साल सबसे पसंदीदा वेलेंटाइन ठा. बांकेबिहारीजी को ही चुनने का निर्णय लिया और वृंदावन आ गई।

chat bot
आपका साथी