Lockdown 3.0: सीमाओं पर रोके गए हजारों प्रवासी मजदूर, आगरा- मथुरा हाइवे पर काफिलेे ने लगाया जाम

आगरा सीमा पर मजदूरों ने लगाया जाम लापरवाही का आरोप। हरियाणा और राजस्थान सीमा पर भी हजारों की संख्या में मजदूर एकत्र।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 01:50 PM (IST)
Lockdown 3.0: सीमाओं पर रोके गए हजारों प्रवासी मजदूर, आगरा- मथुरा हाइवे पर काफिलेे ने लगाया जाम
Lockdown 3.0: सीमाओं पर रोके गए हजारों प्रवासी मजदूर, आगरा- मथुरा हाइवे पर काफिलेे ने लगाया जाम

मथुरा, जेएनएन। लाॅकडाउन के कारण हजारों मजदूर घर वापसी कर रहे हैं। जिले की सीमाओं पर हजारों की संख्या में मजदूर जमा हो गए। हरियाणा और दिल्ली के मजदूर कोसीकलां की सीमा पर पहुंच गए, तो राजस्थान के मजदूर जाजनपट्टी पर। किसी तरह ट्रक से जा रहे हरियाणा के मजदूर आगरा सीमा पर रोक लिए गए, तो हंगामा शुरू कर दिया। आगरा- मथुरा हाईवे पर ईंट पत्थर डालकर जाम लगा दिया। मजदूर अपने घर जल्द से जल्द भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। किसी तरह पुलिस प्रशासन ने समझाकर शांत कराया। उन्हें बसों से घर तक भेजे जाने का आश्वासन दिया गया है।

हरियाणा और दिल्ली में काम कर रहे करीब दो हजार मजदूरों को कोटवन बाॅर्डर और अनाज मंडी पर ठहराया गया था। लेकिन गुरुवार शाम तक बसों का इंतजाम न होने पर मजदूर हंगामा कर खुद ही पैदल निकल पड़े। रास्ते में मिले ट्रकों से मजदूर आगरा जाने लगे तो आगरा बाॅर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां सीमा पर मजदूरों ने नाराज होकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मजदूर हाईवे जाम कर हंगामा करते रहे। किसी तरह उन्हें बसों से भेजने और खाने-पीने की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर शांत कराया गया। उधर, कोटवन बाॅर्डर पर शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या मजदूर पहुंच गए। यह मजदूर पैदल ही घर जा रहे थे। इन्हें बाॅर्डर पर पुलिस ने रोका तो हंगामा कर दिया। किसी तरह इन्हें समझाया गया और रोडवेज बसों से घरों तक भेजने का आश्वासन दिया गया। तब कहीं मजदूर शांत हुए।

पैदल ही कर रहे सफर

परिवार के साथ सैकड़ों की संख्या में मजदूर पैदल ही सफर पर निकल पड़े। छोटे-छोटे बच्चों और सामान के साथ मजदूर कई सौ किमी का सफर कर रहे। गर्मी में भूख प्यास से मजदूर बेहाल हैं। हालांकि कई स्थानों पर उन्हें भोजन पानी का इंतजाम किया गया। 

chat bot
आपका साथी