जग्गू दादा बोले-राधे-राधे तो चहक उठे फैंस

जैकी श्राफ अभिनीत फिल्म अतिथि भूतो भव की हुई शूटिगचहेते अभिनेता की एक झलक पाने को व्याकुल रहे प्रशंसक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:59 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:59 AM (IST)
जग्गू दादा बोले-राधे-राधे तो चहक उठे फैंस
जग्गू दादा बोले-राधे-राधे तो चहक उठे फैंस

जागरण संवाददाता, मथुरा: हार्दिक गज्जर फिल्म प्रोडक्शन हाउस की फिल्म अतिथि भूतो भव: की शूटिग के लिए आए जैकी श्राफ उर्फ जग्गू दादा को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। शहर के कृष्णा नगर स्थित बांकेबिहारी साड़ी एंड मेंस वियर शोरूम में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में एक गैराज मालिक की भूमिका निभा रहे जैकी श्राफ सरदार के गेटअप में दिखे। उनकी झलक देखने को प्रशंसक उतावले दिखे। शोर बढ़ता देख जैकी श्राफ शोरूम से बाहर आए और उन्होंने प्रशंसकों का राधे-राधे कहकर अभिवादन किया। इस फिल्म की मथुरा व वृंदावन में विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी। करीब 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। फिल्म प्रोडेक्शन डिजाइनर मनोज शर्मा ने बताया कि आज साड़ी शोरूम में ²श्य फिल्माया गया है। इसमें जैकी श्राफ अपनी बेटी के लिए कपड़े खरीदने आते हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका प्रतीक गांधी ने निभाई है।

नहीं रहे कलाकार छैल बिहारी तिवारी

संसू, गोवर्धन: बेहतरीन अदाकारी और सुरीली आवाज से ब्रज संस्कृति का देश और विदेश तक परचम लहराने वाला कलाकार खामोश हो गया। पंडित छैल बिहारी तिवारी (75) अनंत यात्रा पर चले गए। हृदय गति रुकने से उनका गुरुवार शाम गोवर्धन के दसविसा स्थित आवास पर निधन हो गया।

ब्रज का रसिया गायन और ब्रज की होली के मंचन के पुरोधा पंडित छैल बिहारी तिवारी के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को सभी ने संगीत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। छैल बिहारी तिवारी को अपना उत्सव में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी सम्मानित कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, उप्र और महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल तथा सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी ब्रज लोक कला, रसिया गायन और ब्रज की प्रसिद्ध होली मंचन के लिए सम्मानित कर चुके हैं। मदन मोहन, दीपक, सुरेश स्वामी, विधायक कारिदा सिंह, पूर्व चेयरमैन गोर गोपाल मुखिया, नवरतन शर्मा, मनोज लंबरदार, विष्णु, कलुआ बौहरे आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी