शंकराचार्य संग डिप्टी सीएम ने की हरिदास महोत्सव की शुरुआत

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने भी लिया दीप प्रज्ज्वलन में भाग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:52 PM (IST)
शंकराचार्य संग डिप्टी सीएम ने की हरिदास महोत्सव की शुरुआत
शंकराचार्य संग डिप्टी सीएम ने की हरिदास महोत्सव की शुरुआत

जागरण संवाददाता, वृंदावन: संगीत सम्राट स्वामी हरिदास के आविर्भाव पर आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव की सोमवार को शुरूआत हुई। महोत्सव का आरंभ देर शाम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने स्वामीजी के चित्रपट के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा वृंदावन दिव्य भूमि है। हमारा मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण साकेत रूप में आज भी वृंदावन में निवास कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि ठा. बांकेबिहारीजी की भूमि पर उनके उपासक व संगीत सम्राट स्वामी हरिदास के प्रादुर्भाव पर आने का मौका मिला है। ये मौका नसीब वालों को मिलता है। उन्होंने राधाजी, स्वामी हरिदास के जन्मोत्सव के साथ विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की भी बधाई देते हुए ठाकुरजी से प्रार्थना की कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी देश सेवा में जुटे हैं, उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि वे ब्रज की बेटी हैं। स्वामी हरिदास की प्रेरणा और ठा. बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है।

chat bot
आपका साथी