जेनर्म बस में लगी आग, सवारियां सुरक्षित

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर शनिवार दोपहर को गांव जचौंदा के समीप जेनर्म की एक बस में आग लग गई। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। चालक और परिचालक ने सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक अधिकांश बस जल गई। बस में 29 सवारियां यात्रा कर रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 05:00 AM (IST)
जेनर्म बस में लगी आग, सवारियां सुरक्षित
जेनर्म बस में लगी आग, सवारियां सुरक्षित

संसू, गोवर्धन: मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर शनिवार दोपहर को गांव जचौंदा के समीप जेनर्म की एक बस में आग लग गई। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। चालक और परिचालक ने सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक अधिकांश बस जल गई। बस में 29 सवारियां यात्रा कर रही थीं।

गोवर्धन से जेनर्म की बस में 29 सवारियां लेकर चालक अखिलेश सिंह और परिचालक अमित त्यागी दोपहर में मथुरा के लिए रवाना हुए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव जचौंदा के समीप बस के इंजन से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख चालक ने बस को किनारे पर रोक दिया। चालक, परिचालक और सवारियां कुछ समझती, उससे पहले ही इंजन से लपटने उठने लगीं। इंजन से लपटे उठते देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। आगे की खिड़की तक आग फैल गई। सवारियों को पीछे की खिड़की से बाहर निकाला गया। चालक ने बस में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड भूतेश्वर स्टेशन और रोडवेज के अधिकारियों को दी। बताया, सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। चालक और परिचालक ने बताया, बस के इंजन में कोई शार्ट-सर्किट हो गया। इससे पहले इंजन में आग लग गई। स्थिति को देखते हुए सवारियों को नीचे उतार दिया। तेज हवा चलने से बस में तेजी से आग फैल गई। सीट भी आग की चपेट में आ गई। दमकल के साथ फायरमैन घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रित किया। इस बीच कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद यातायात सामान्य हो गया। हालांकि, इससे पहले वाहन चालक सुलगती बस की बराबर से गुजरते रहे। जेनर्म बस प्रभारी रमन किशोर शर्मा ने बताया, प्रथम ²ष्टया बस में शार्ट-सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

chat bot
आपका साथी