नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

संवाद सूत्र, फरह : फरह पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर चुरमरा स्थित नगला बंजारा में ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 08:06 PM (IST)
नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

संवाद सूत्र, फरह : फरह पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर चुरमरा स्थित नगला बंजारा में एक मकान में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने नकली गुटखा बनाने की सामग्री और मशीन बरामद की है। मकान में विमल, गोल्ड मोहर नाम से नकली गुटखा बनाया जा रहा था। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। खाद्य विभाग द्वारा मकान को सील कर दिया गया है।

फरह पुलिस ने खाद्य विभाग के साथ दोपहर तीन बजे मकान पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस को देख मकान मालिक रामजीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मकान मालिक से मुख्य गेट और कमरे के ताले खुलवाए। मकान के एक हॉल में गुटखा बनाने की दो मशीन, पाउडर, सुपारी, कत्था, विमल, गोल्ड मोहर, वीन -1, गुटखा और तंबाकू के रेपर मिले। कुछ रेपर में गुटखा पैक था। मकान मालिक ने बताया कि यह मकान उसने नरहौली मथुरा निवासी संतोष शर्मा को किराए पर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया के मौके से एक क्विंटल सफेद पाउडर, 25 किलो तंबाकू, 25 किलो सुपाड़ी, 20 किलो पान मसाला, गुटखा बनाने के उपकरण, रेपर आदि बरामद हुए हैं। मौके से मिली सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। थाना प्रभारी आजाद पाल ¨सह का कहना है कि इस प्रकरण में जांच की जाएगी। खाद्य विभाग के ओमप्रकाश ¨सह, सोमनाथ, नंदकिशोर, मनीषा, एसआइ उदयवीर ¨सह आदि मौजूद थे। बिखरे पड़े थे चावल

फरह : मकान के कमरों में चावल बिखरे पड़े थे। फरह का राशन माफिया इसी मकान में राशन का सामान एकत्रित कर ब्लैक में सप्लाई करता था। कालाबाजारी से जाता राशन इसी हफ्ते पकड़ा गया था। दिन में रहता था ताला, रात को होता था आवागमन

फरह : पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई देख गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना था कि मकान में दिन में ताला रहता था, लेकिन शाम होते ही गाड़ियों का आना-जाना आरंभ हो जाता था। नशेड़ी ने छकाया

फरह : कार्रवाई के दौरान एक नशेड़ी ने पुलिस और खाद्य विभाग के अधिकारियों को खूब छकाया। नरेश नामक नशेड़ी आरोप लगा रहा था कि रुपये लेकर आरोपी छोड़ दिए। पुलिस नशेड़ी को भगा देती, लेकिन वह हर बार परेशान करने पहुंच जाता। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने नशेड़ी पर ध्यान दिए बिना कार्रवाई करना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी