चुनाव प्रचार में मारपीट, गोली चलाने का आरोप

जागरण संवाददाता, मथुरा: महोली रोड के वार्ड नंबर 35 में चुनाव प्रचार के दौरान गोलियां चल गइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 11:01 PM (IST)
चुनाव प्रचार में मारपीट, गोली चलाने का आरोप
चुनाव प्रचार में मारपीट, गोली चलाने का आरोप

जागरण संवाददाता, मथुरा: महोली रोड के वार्ड नंबर 35 में चुनाव प्रचार के दौरान गोलियां चल गईं। रालोद और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ने से करीब आधा घंटा अराजकता का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों ने दी तहरीर में एक-दूसरे पर फायर करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्ष के लोग भाग निकले।

वार्ड नंबर 35 में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहीं रालोद प्रत्याशी भावना शर्मा के पति नवल शर्मा दोपहर एक बजे शक्ति नगर में चुनव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनकी निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सभासद राजीव कुमार ¨सह की पत्नी कुसुमलता के समर्थकों से भिडं़त हो गई। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ और कुर्सियां ¨फकी। फायर होने से क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों पक्ष के लोग तब तक भाग निकले। नवल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि प्रचार के दौरान राजीव ¨सह के समर्थक हेमेंद्र, मोनू, शैलेंद्र ने चुनाव प्रचार का विरोध करते हुए उनके साथ जमकर अभद्रता की। उन्होंने जब ऐसा करने से मना किया तो इन लोगों ने फायर कर दिया। उन्हें और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। दूसरी तरफ राजीव ¨सह ने बताया कि उन्होंने भी चौकी कृष्णा नगर में तहरीर दी है। इसमें नवल शर्मा पर बिना अनुमति के रैली निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने नवल और उनके समर्थकों पर उनके समर्थकों को उकसाने और फायर करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी एसपी ¨सह ने बताया कि घटनास्थल पर किसी ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। इस घटना में जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी