बंद रहे शहर के बाजार, देहात में रहा मिला-जुला असर

बढ़ती महंगाई और ईधन के दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM (IST)
बंद रहे शहर के बाजार, देहात में रहा मिला-जुला असर
बंद रहे शहर के बाजार, देहात में रहा मिला-जुला असर

जागरण संवाददाता, मथुरा: बढ़ती महंगाई और ईधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद के आह्वान का शहर के बाजार पर साफ असर दिखाई दिया। होलीगेट सहित मुख्य बाजार 12 बजे तक बंद रहे। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मोदी-योगी सरकार को असफल बताया। जिले में वृंदावन, बलदेव, राया, नंदगाव कोसी, छाता, नौहझील मांट, फरह, महावन, सौख, गोवर्धन, ओल, बरसाना में बंद का मिला-जुला असर दिखाई दिया।

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मोदी सरकार अंडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि मोदी-योगी की नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिलाध्यक्ष सोहन सिह सिसोदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि इस बंद को व्यापारिक संगठन का सहयेाग मिला है। दिनेश पाठक , बिहारीकांत तिवारी, यामिनी रमण आचार्य, विनेश सनवाल, मोहन ¨सह, मलिक अरोड़ा, डॉ. आशुतोष भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह चकलेश्वर के नेतृत्व में गिरधारीलाल पाठक, विनोद चतुर्वेदी, अब्दुल जब्बार, प्रताप ¨सह, सुनील उपाध्याय ने बाजार बंद कराया। पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया और सभी से बंद में सहयोग करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी