शिविर में डाला भाजपा के इतिहास पर प्रकाश

इंडियन पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:50 AM (IST)
शिविर में डाला भाजपा के इतिहास पर प्रकाश
शिविर में डाला भाजपा के इतिहास पर प्रकाश

संवाद सहयोगी, वृंदावन: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में वक्ताओं ने संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया।

सुनरख मार्ग स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर पुष्पार्चन के बाद हुआ। शिविर में महानगर महामंत्री राजू यादव ने भाजपा के इतिहास और उसके विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा पार्टी का इतिहास गौरवशाली है। दो लोकसभा सदस्यों से आज सदन के पूर्ण बहुमत को हासिल किया है। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा शिविर के आयोजन से कार्यकर्ताओं को पार्टी के विषय में नई जानकारियां प्रदान मिलेंगी। शिविर के द्वितीय सत्र में पूर्व जिला महामंत्री मुकेश खंडेलवाल ने भाजपा के विचार परिवार पर अपने उद्गार व्यक्त किए। कहा, भाजपा के 31 विचार परिवार हैं, जो पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। तृतीय सत्र में चंद्रपाल कुंतल ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव और हमारे दायित्व विषय पर विचार रखे। कहा युवाओं को आगे आकर राजनीति को समझना होगा। चतुर्थ सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष कमला प्रसाद ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय से अवगत कराया। पंचम सत्र में भाजपा आइटी प्रमुख राघव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व विकास के आवश्यक बातों को बताया। संचालन नगर महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय रोनू ने व धन्यवाद ज्ञापन शिविर संयोजक प्राणबल्लभ दुबे ने किया। इस दौरान शशि शुक्ला, हेमलता देवनाथ, सविता भारद्वाज, पूजा चौधरी, किरण द्विवेदी, राजीव तिवारी, गोपाल शरण शर्मा, आकाश गोस्वामी, विष्णु गौड़, पार्षद राहुल अधिकारी, पार्षद रसिक बल्लभ , पार्षद हेमंत भारती, पार्षद मुन्नालाल निषाद, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, नीरज शर्मा, घनश्याम जादौन, एडवोकेट गोपाल किशोर गौतम, छैलबिहारी बघेल, उदय अवस्थी, विनय शर्मा, रवि अग्निहोत्री, विश्वनाथ गौतम, मुकेश सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी