भगवामय कर गई कमल संदेश बाइक रैली, युवाओं की भीड़

रामलीला मैदान से शुरू होकर बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज पहुंची रैली, सांसद, मंत्री, विधायकों ने की कार्यकर्ताओं संग बाइक की सवारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:38 PM (IST)
भगवामय कर गई कमल संदेश बाइक रैली, युवाओं की भीड़
भगवामय कर गई कमल संदेश बाइक रैली, युवाओं की भीड़

जागरण संवाददाता, मथुरा: भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश बाइक रैली में जोश और उत्साह से भरे युवाओं की भीड़ देख पार्टी नेता गदगद नजर आए। सबसे ज्यादा बाइकर्स छाता क्षेत्र से आए। जनप्रतिनिधि बाइक पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ निकले तो पूरा शहर भगवामय हो गया। दरेसी रोड पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने रैली का फूल बरसाकर स्वागत किया।

भाजपा की कमल संदेश यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में जनप्रतिनिधियों ने झंडी दिखाकर किया। सबसे आगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चल रहे थे। रैली में छाता, मांट, गोवर्धन, बलदेव, मांट और मथुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। रैली मसानी चौराहा, डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, जवाहर हाट होती हुई सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

सभा में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यह रैली नहीं रैला था। इसे देख विपक्षियों के होश उड़ गए हैं। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि रैली में उमड़े युवाओं ने जता दिया है कि अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी की नीतियों का नतीजा है कि कार्यकर्ताओं में 14 और 17 के चुनावों जैसा उत्साह है। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि भाजपा की दोबारा सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि सरकार की नीतियों से जनता खुश है। विधायक का¨रदा ¨सह ने कहा कि लोस चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें लाएगी। संचालन संजय शर्मा और सिद्धार्थ लोधी ने किया। अजय पोइया, श्याम अहेरिया, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार और महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी