भजन संध्या पर लगाया प्रतिबंध हुआ ढीला

संवाद सूत्र, बरसाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 फरवरी को बरसाना में अपने आगमन के कारण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Feb 2018 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 10:51 PM (IST)
भजन संध्या पर लगाया प्रतिबंध हुआ ढीला
भजन संध्या पर लगाया प्रतिबंध हुआ ढीला

संवाद सूत्र, बरसाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 फरवरी को बरसाना में अपने आगमन के कारण श्रद्धालुओं की संभावित परेशानियों का संज्ञान ले लिया है। अब लड्डू होली वाले दिन रात आठ बजे बाद से भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। प्रशासन इस मामले में कतई सख्ती नहीं करेगा।

योगी 24 फरवरी को बरसाना में लठामार होली मनाने आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के कारण जिला व पुलिस प्रशासन ने तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। लड्डू होली वाले दिन होने वाली भजन संध्या के कार्यक्रम प्रतिबंधित कर दिए तो भंडारों को कस्बा बाहर आयोजित करने का फरमान सुना दिया। पुरोहितों के यहां भी रुकने वाले श्रद्धालु यात्रियों के परिचय पत्र अनिवार्य कर दिए गए। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु परेशान हो गए और योगी के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने लगे।

जागरण ने शुक्रवार को प्रमुखता के साथ'योगी जी। आप मनाओ होली, हम नहीं आ रहे बरसाने'खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने के आदेश जारी किया है। अब लड्डू होली वाले दिन रात आठ बजे बाद भजन संध्या के कार्यक्रम हो सकेंगे। हालांकि भंडारों और घरों पर रुकने वाले तीर्थ यात्रियों के संबंध में जारी आदेश यथावत रखे गए हैं, लेकिन भजन संध्या पूर्व की तरह ही हो सकेंगी।

धर्मार्थ मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के आगमन से किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होगी। भजन संध्या के लिए प्रशासन से बोल दिया है कि रात्रि आठ बजे के बाद लड्डु होली वाले दिन सभी श्रद्धालुओं को अनुमति दे दी जाए।

chat bot
आपका साथी