भक्तों ने दीप जला ठाकुर बांके बिहारीजी को दी बधाई

सेवायतों के बाद श्रद्धालुओं ने किया मंदिर में दीपदान जागरण संवाददाता, वृंदावन: ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दीपावली पर शाम को दीपदान कर श्रद्धालुओं ने आराध्य को दीपावली की बधाई दी और अपने सौभाग्य की कामना की। दीपावली पर ठा. बांकेबिहारीजी मंदिर दीपोत्सव से जगमगा उठा। मंदिर में दीपोत्सव की प्राचीन परंपरा निभाने को देश विदेश से श्रद्धालुओं ने आकर वृंदावन में अपनी मनोकामना पूरी की। कार्तिक नियम सेवा कर रहे श्रद्धालु सुबह दर्शन को पहुंचे और शाम को दीपदान कर दीपावली मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 11:42 PM (IST)
भक्तों ने दीप जला ठाकुर बांके बिहारीजी को दी बधाई
भक्तों ने दीप जला ठाकुर बांके बिहारीजी को दी बधाई

जागरण संवाददाता, वृंदावन: ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दीपावली पर शाम को दीपदान कर श्रद्धालुओं ने आराध्य को दीपावली की बधाई दी और अपने सौभाग्य की कामना की।

दीपावली पर ठा. बांकेबिहारीजी मंदिर दीपोत्सव से जगमगा उठा। मंदिर में दीपोत्सव की प्राचीन परंपरा निभाने को देश विदेश से श्रद्धालुओं ने आकर वृंदावन में अपनी मनोकामना पूरी की। कार्तिक नियम सेवा कर रहे श्रद्धालु सुबह दर्शन को पहुंचे और शाम को दीपदान कर दीपावली मनाई।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आंगन में करीब डेढ़ सौ साल से दीपदान करने की परंपरा कायम है। पहले दीवाली की शाम पूरे आंगन में चारों ओर दीपमाला का प्रकाश दमकता रहता था। बीच आंगन में बड़ा स्टूल रखकर उसपर श्रद्धालु दीपदान कर ठाकुरजी को दीपावली की शुभकामनाएं अर्पित कर खुद दीवाली मनाते थे। दीपदान करने वालों में न केवल मंदिर के सेवायत, बल्कि देश के कोने-कोने से आकर दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।

chat bot
आपका साथी