श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास पर बनेगी फिल्म, मंदिर तोड़ने से लेकर ईदगाह बनने तक की दी जाएगी जानकारी; जल्द शुरू होगी शूटिंग

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके मन में हमेशा से एक टीस थी जो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है वहां पर एक संपूर्ण मंदिर का निर्माण हो। इसलिए जन्मभूमि की लड़ाई शुरू की है। लड़ाई जीत कर रहेंगे। फिल्म के माध्यम से पूरे विश्व को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सही जानकारी मिलेगी। फिल्म की शूटिंग...

By Navneet Sharma Edited By: Riya Pandey Publish:Mon, 15 Apr 2024 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2024 08:48 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास पर बनेगी फिल्म, मंदिर तोड़ने से लेकर ईदगाह बनने तक की दी जाएगी जानकारी; जल्द शुरू होगी शूटिंग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इतिहास पर बनेगी फिल्म

जागरण संवादाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अब एक फिल्म का निर्माण होगा। मुगल आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने से लेकर शाही मस्जिद ईदगाह के निर्माण तक पूरे जानकारी दी जाएगी। फिल्म के निर्माता मुंबई के प्रकाश पाटिल और निर्देशक गौरव मिश्रा होंगे। ये फिल्म पीपीपी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके मन में हमेशा से एक टीस थी, जो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है, वहां पर एक संपूर्ण मंदिर का निर्माण हो। इसलिए जन्मभूमि की लड़ाई शुरू की है। लड़ाई जीत कर रहेंगे। फिल्म के माध्यम से पूरे विश्व को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सही जानकारी मिलेगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़ने की जानकारी दी जाएगी।

'फिल्म के माध्यम से मामले के गहराई तक जाने का करेंगे प्रयास'

फिल्म निर्माता मुंबई के प्रकाश पाटिल ने बताया कि यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित है। फिल्म के माध्यम से हम पूरे मामले की गहराई तक जाने का प्रयास करेंगे और सच्चाई को सबके सामने उजागर करेंगे।

फिल्म निर्देशक गौरव मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी और फिल्म के संपूर्ण भाग में श्रद्धा और प्रेम के साथ-साथ इतिहास का भी समावेश होगा फिल्म में हम कानूनी लड़ाई की भी जानकारी देंगे। फिल्म में ब्रजभाषा का भी प्रयोग होगा। करीब 70 प्रतिशत कलाकार ब्रज के होंगे।

मई-जून में फिल्म का ट्रेलर आ जाएगा। महेंद्र प्रताप सिंह पूरी फिल्म के बारे में टीम को तैयार करेंगे। कोरियोग्राफर माया मिश्रा ने बताया कि फिल्म के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर नई सोच लोगों के अंदर विकसित होगी।

यह भी पढ़ें- Banke Bihari Mandir: कामदा एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी इस तरह देंगे दर्शन, सदियाें पुरानी है परंपरा

chat bot
आपका साथी