मजदूर लाने के बहाने हड़पे 1.90 लाख

गांव मीरपुर के समीप एक भट्ठे पर ईंटों की निकासी के ठेका के बहाने एडवांस लिए 1 लाख 90 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:36 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:36 AM (IST)
मजदूर लाने के बहाने हड़पे 1.90 लाख
मजदूर लाने के बहाने हड़पे 1.90 लाख

संवाद सूत्र, सुरीर: गांव मीरपुर के समीप एक भट्ठे पर ईंटों की निकासी के ठेका के बहाने एडवांस लिए 1 लाख 90 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। भट्ठा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ठेकेदार के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजकिशोर ईंट उद्योग मीरपुर के संचालक अशोक कुमार निवासी नौहझील ने शनिवार को सुरीर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 के सीजन में भट्ठे पर ईंटों की निकासी के लिए मजदूर लाने का ठेका मुकेश कुमार निवासी गांव नगला जुझार (मुरबार) थाना गोंडा जिला अलीगढ़ ने लिया था। 6 अगस्त 2019 को भट्ठे पर आकर मुकेश कुमार एडवांस के रूप में 1 लाख 90 हजार रुपये लेकर गया था। इसके बाद न तो निकासी मजदूर भेजे और न ही खुद वापिस लौट कर आया। कई बार संपर्क करने पर टाल-मटोल करता रहा। भट्ठा संचालक को अब पूर्ण विश्वास हो गया है कि ठेकेदार मुकेश ने निकासी मजदूर लाने के बहाने उनके 1 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए हैं। इंस्पेक्टर महाराज सिंह का कहना है कि आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी