खराब सड़कों के चलते शहर में नहीं आएंगे जगन्नाथ

जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): योगी सरकार ने प्रदेश में सड़कों के गड्ढे भरे जाने की 15 जून को अंति

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jun 2017 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jun 2017 11:38 PM (IST)
खराब सड़कों के चलते शहर में नहीं आएंगे जगन्नाथ
खराब सड़कों के चलते शहर में नहीं आएंगे जगन्नाथ

जागरण संवाददाता, वृंदावन (मथुरा): योगी सरकार ने प्रदेश में सड़कों के गड्ढे भरे जाने की 15 जून को अंतिम समय सीमा तय की है। इसके बावजूद शहर की क्या हालत है, यह इससे समझा जा सकता है कि खस्ताहाल सड़कों के चलते भगवान जगन्नाथ की सालाना रथयात्रा इस बार पूर्व की तरह नहीं निकलेगी। सड़कों की हालत से से नाराज जगन्नाथ मंदिर के महंत स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी ने शहर में भगवान जगन्नाथ के रथों का भ्रमण न कराने का निर्णय लिया है। यह ज्ञानगुदड़ी तक की परिक्रमा के बाद मंदिर लौट जाएंगे।

आगामी 25 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जानी है, मगर जिस रास्ते से भगवान के रथ गुजरेंगे, उनकी हालत बेहद खराब है। भगवान का रथ हर साल जगन्नाथ घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भ्रमण को निकलता है। रथ ज्ञानगुदड़ी होते हुए गोपीनाथ बाजार से शहर की गलियों में प्रवेश करता है। फिर रंगजी मंदिर, नगरपालिका, अनाज मंडी, वनखंडी, लोई बाजार, शाहजी मंदिर, राधारमण मंदिर और गोपीनाथ मंदिर होते हुए ज्ञानगुदड़ी वापस होता है। भगवान सप्तदेवालयों गो¨वददेव, गोपीनाथजी, मदनमोहन जैसे देवालयों से नगर भ्रमण करते हुए गोपी-उद्धव संवाद स्थल ज्ञानगुदड़ी पहुंचते हैं। इस पवित्र स्थल की परिक्रमा करने के बाद भगवान के ये रथ पुन: मंदिर को लौटते हैं, लेकिन ज्ञानगुदड़ी से लेकर गोपीनाथ बाजार की सड़क बेहद खराब है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

हालांकि कुछ समय पहले ही वृंदावन पालिका ने यहां आधा किलोमीटर की दूरी में टाइल्स बिछाई थी, लेकिन वह भी खराब हो चुकी है। जगन्नाथ मंदिर के महंत का कहना है कि कई बार प्रशासन से इसमें सुधार करने को कहा गया, लेकिन किसी ने अभी तक जायजा नहीं लिया है। अगर यही हाल रहा, तो शहर की गलियों में भगवान का रथ इस बार नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी