महिलाओं को सशक्त बनाए राष्ट्रीय गोकुल मिशन

जागरण संवाददाता, मथुरा: राष्ट्रीय गोकुल मिशन को व्यापक बनाने की जरूरत है। इसका दायरा बढ़ाकर कम से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 11:28 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाए राष्ट्रीय गोकुल मिशन
महिलाओं को सशक्त बनाए राष्ट्रीय गोकुल मिशन

जागरण संवाददाता, मथुरा: राष्ट्रीय गोकुल मिशन को व्यापक बनाने की जरूरत है। इसका दायरा बढ़ाकर कम से कम 1000 गायें रखें। शाहीवाल और हरियाणा के अलावा और भी नस्लों को शामिल करें। साथ ही इस मिशन से ग्रामीण विशेषकर महिलाओं को जोड़ें। गायें उनके आर्थिक सशक्तीकरण का अच्छा माध्यम बन सकती हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने सोमवार को वेटेरिनरी विवि का भ्रमण कर यहां संचालित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सेंटर की जानकारी ली। उन्होंने वीसी डॉ. केएमएल पाठक के साथ बैठक कर इस परियोजना को व्यापक रूप से चलाने के सुझाव दिए।

वीसी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में देसी नस्ल की गायों के संरक्षण संवर्धन के लिए इस मिशन की घोषणा की थी। इसका एक सेंटर वेटेरिनरी भी बनाया गया। हम लोगों ने ब्रज की दो नस्ल शाहीवाल और हरियाणा पर काम शुरू किया। हमारे पास 130 शाहीवाल और 80 हरियाणा नस्ल की गायें हैं। हम लोग अच्छी नस्ल के नंदी पैदा करेंगे।

chat bot
आपका साथी