ताला काट तीस किलो चांदी और दो लाख उड़ाए

जागरण संवाददाता, मथुरा: शुक्रवार की रात चोरों ने चौक बाजार स्थित चांदी व्यवसाई के गोदाम पर हाथ साफ क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 11:53 PM (IST)
ताला काट तीस किलो चांदी और दो लाख उड़ाए
ताला काट तीस किलो चांदी और दो लाख उड़ाए

जागरण संवाददाता, मथुरा: शुक्रवार की रात चोरों ने चौक बाजार स्थित चांदी व्यवसाई के गोदाम पर हाथ साफ किया। कटर से ताला काटकर गोदाम में घुसे चोर करीब तीस किलो चांदी और दो लाख की नकदी ले गए। चंद कदम दूर चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट को इसकी भनक तक नहीं लगी।

चौक बाजार को मथुरा की चांदी मंडी के नाम से जाना जाता है। यहां पर करीब एक सैकड़ा से अधिक चांदी व्यवसायियों की दुकान और गोदाम हैं। इस चौराहे से मंदिर द्वारिकाधीश की ओर मात्र सौ कदम की दूरी पर दुर्गाचन्द गली है। यहां चांदी व्यवसाई दीपक गुप्ता का गोदाम और दुकान है। यहां काम करने वाला युवक मुकेश गोदाम के ठीक ऊपर रहता है। पिछले दो दिन से वह पत्नी के साथ जयपुर गया है। पीछे से उसका छोटा बेटा कान्हा उम्र करीब 15 वर्ष यहां रह गया था। शुक्रवार की रात जब गोदाम बंद हो गया तो कान्हा भी वहां से अपने मामा के पास शीतला पायसा चला गया। चोरों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोदाम के बाहर का ताला खोल लिया। इस ताले की एक चाबी कान्हा के पास भी थी। इसके बाद चोरों ने अंदर का ताला कटर से काटा और गोदाम में घुस गए। गोदाम में रखी तीस किलो चांदी और दो लाख कैश उठा लिया। कर्मचारी मुकेश का बेटा सुबह आठ बजे गोदाम खोलने पहुंचा तब उसे चोरी का पता चला। उसने इसकी सूचना मालिक को दी। राधा आर्चिड रहने वाले दीपक गुप्ता सूचना मिलते ही गोदाम पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसपीे सिटी अशोक कुमार और कोतवाली प्रभारी एसपी ¨सह ने घटनास्थल का जायजा लिया। ¨फगर ¨प्रट की टीम भी पहुंच गई। चांदी व्यवसाई ने बताया कि चोरी गई चांदी की कीमत करीब छह लाख है। इस प्रकार से कुल आठ लाख का नुकसान उसे हुआ है। एसपी सिटी ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सुबूत सामने नहीं आया है जिससे चोरी की घटना का खुलासा हो सके। मगर वह पूरी गंभीरता से इसे हल करेंगे।

chat bot
आपका साथी