टोक्यो ओलंपिक में 56 पदकों की कामना को समर्पित होगा छप्पन भोग

जागरण संवाददाता, मथुरा: गोवर्धन की तलहटी में गिरिराज सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाला छप्पन भोग

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में 56 पदकों की कामना को समर्पित होगा छप्पन भोग

जागरण संवाददाता, मथुरा: गोवर्धन की तलहटी में गिरिराज सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाला छप्पन भोग महोत्सव चार साल बाद टोक्यो शहर में होने वाले ओलंपिक में भारत को 56 पदक मिलने की कामना को समर्पित होगा। भव्य समारोह की निमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण रविवार को गिरिराज पूजन करने के बाद किया गया।

समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक आढ़ती, कोषाध्यक्ष मुरारी सरन सर्राफ, समाजसेवी राजेंद्र सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, किशोर सर्राफ व राम¨सह वर्मा ने बताया कि इस बार का छप्पन भोग 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में भारत को 56 पदक मिलें, इस कामना को समर्पित होगा। साथ ही भारत माता की झलक भी छप्पन भोग देखने को मिलेगी। अनंत चतुर्दशी पर 14 सितंबर को गाय के घी से 21 हजार किलो प्रसाद प्रभु को लगाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 12 सितंबर को निकलने वाले ब्रज के डोला और सप्तकोसीय दुग्ध धारा परिक्रमा के साथ होगी। 13 सितंबर को देश की पवित्र नदियों के जल और जड़ी बूटियों से पंच गो¨वदा अभिषेक और साधु संत सेवा होगी। उन्होंने बताया कि 110 फुट ऊंचे रथ नुमा जगन्नाथी शैली के विश्व विहार पंडाल को कोलकाता के कारीगर बना रहे हैं। तलहटी को हरियाली के साथ विदेश से मंगाए जा रहे फूलों से सजाया जाएगा। लोकार्पण समारोह में सतीश बृजवासी, राकेश गर्ग, दिनेश सादाबाद, अनूप बजाज, कन्नू सर्राफ, कपिल अग्रवाल, मनीष गोयल, राघवेंद्र गर्ग, अमर नाथ अग्रवाल, बांके बिहारी सोनी, विनय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, दिनेश सर्राफ, गिरीश सौंखिया, दिनेश मंगल, दीपक सौंखिया, दीपक वाटी, महेश मानसरोवर, दिनेश लोहिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी