धूप की तीव्रता में उमस का तड़का

जागरण संवाददाता, मथुरा: 39 डिग्री सेल्सियस पारा और उमस ने जनमानस को व्याकुल कर दिया है। मानसून आने स

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 11:58 PM (IST)
धूप की तीव्रता में उमस का तड़का

जागरण संवाददाता, मथुरा: 39 डिग्री सेल्सियस पारा और उमस ने जनमानस को व्याकुल कर दिया है। मानसून आने से पहले उमस अपने चरम पर है। आसमान से आग बरस रही है। दिन भर ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे पारा मौजूदा स्थिति से कई डिग्री ऊपर चल रहा हो। शनिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था, जबकि न्यूनतम पारा 31 डिग्री पर आ गया। इस बीच आ‌र्द्रता का स्तर 60 के आसपास हो चुका है।

उमस और गरमी की जुगलबंदी ने आम जन मानस को बेहाल कर रखा है। लोग घरों में दुबके हैं। सड़कों पर यातायात नगण्य स्थिति में बना रहा। उमस के कारण कई लोग हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के भी शिकार हो रहे हैं तो कई को सांस लेने में परेशान हो रही है। ईद की खरीदारी भी गरमी के कारण दिन भर प्रभावित रही। मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में इक्का-दुक्का ग्राहक नजर आए। महिलाओं ने शाम के समय निकल कर खरीदारी की। शुक्रवार रात लखनऊ से हो रही रो¨स्टग के कारण रात में तीन घंटे से ज्यादा कटौती हुई। सुबह 4 बजे बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।

chat bot
आपका साथी