गो हत्या बंद हो: महाजन

जागरण संवाददाता, मथुरा: श्रीप्रियाकान्त जू मंदिर लोकार्पण महोत्सव में बुधवार को पहुंचीं लोकसभा अध्यक

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 12:09 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 12:09 AM (IST)
गो हत्या बंद हो: महाजन

जागरण संवाददाता, मथुरा: श्रीप्रियाकान्त जू मंदिर लोकार्पण महोत्सव में बुधवार को पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि देश में गोहत्या बंद होनी चाहिए। हमें वेदों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजन के दौरान उन्होंने गोवंश पर चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा है। गाय का गोबर और गोमूत्र औषधि का काम करते हैं, दूध स्वस्थ बनाता है। धार्मिक दृष्टिकोण और जीवन उपयोगी वस्तुओं की खातिर हमें गाय को कटने से बचाना होगा।

सुश्री महाजन ने कहा कि सनातन धर्म में तिलक का बड़ा महत्व है। इसे लगाने से ज्ञान की शक्ति में इजाफा होता है और व्यक्ति के अंदर के तेज को प्रकट करता है। वेद अध्ययन से जो ऊर्जा प्राप्त होती है, वह जीवन की हर परेशानी को तुच्छ करने का काम करती है। वृंदावन के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि होने के साथ मंदिरों की भूमि है। श्रीप्रियाकान्त जू मंदिर की स्थापना से वृंदावन में एक और रत्न शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जीवनभर समाज के लिए ही जिये, चाहे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए गिरिराज पर्वत उठाया हो या प्रदूषण से मुक्ति के लिए कालिया मर्दन किया।

इससे पूर्व उन्होंने श्रीप्रियाकान्त जू मंदिर के दर्शन किए। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर ने उनका स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेंट किया। लोकसभा न चल पाने के सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि आध्यात्म की भूमि पर राजनीति पर कोई चर्चा नहीं करूंगी।

chat bot
आपका साथी