खरीदारी के सहालग से बाजार की बल्ले-बल्ले

जागरण संवाददाता,मथुरा : शादी ऐसा मौका होता है जिसमें दूल्हा और दुल्हन तो हद से ज्यादा सुंदर दिखना चा

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 06:37 PM (IST)
खरीदारी के सहालग से बाजार की बल्ले-बल्ले

जागरण संवाददाता,मथुरा : शादी ऐसा मौका होता है जिसमें दूल्हा और दुल्हन तो हद से ज्यादा सुंदर दिखना चाहते हैं साथ ही बराती भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं। सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए परिधान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। सभी ऐसे कपड़े खरीद रहे हैं जो उन पर खिल उठें। दूल्हा की अब भी पहली पसंद शेरवानी तो दूल्हन की लहंगा और लांचा हैं। युवा बराती की पसंद नेहरू ब्लेजर बना हुआ है।

सहालग आते ही बाजार गुलजार हो उठे हैं। दुकानदारों ने भी लोगों को आकर्षित करने को दुकानें सजा ली हैं। रविवार को बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। सर्वाधिक भीड़ कपड़ों और आभूषण की दुकान पर देखने को मिली। दुकानदारों को सांस लेने तक की फुर्सत तक नहीं मिल रही थी। मामला शादी की खरीदारी का तो एक-एक कपड़ा लोग काफी देर में पंसद कर रहे थे। दुल्हाओं ने शेरवानी तो बरातियों ने नेहरू स्टाइल का ब्लेजर खरीदा। जैकेट और कोट भी पसंद किए जा रहे हैं। गहनों के बिना दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है। दिन भर सर्राफा बाजार में भीड़ लगी रही। आधुनिक डिजायन के गहने पसंद बने हुए हैं । ईयररिंग में झुमके का फैशन बने हुए है। साड़ी या लहंगे के साथ लंबा हैंगिग ईयररिंग या झुमकियां अलग ही अंदाज बयां करती है। कंपनियों ने लाइट वेट में हेवी लुक के आभूषण भी निकाले हैं। तनिष्क के संचालक निखिल भल्ला ने बताया कि लोगों में खरीदारी के प्रति जोश है। पिछली बार सोना 31 हजार के लगभग था इस बार 26 हजार रुपये के लगभग है। एसआर कलेक्शन के सनी सिंह ने बताया कि दूल्हा शेरवानी तो बराती ब्लेजर पंसद कर रहे हैं। जैकेट भी लोगों को भा रही हैं।

गहनों पर दी जा रही छूट

ब्रांडेड कंपनियों द्वारा सैट निकाले गए हैं। इसमें हार, रिंग, झुमकी, चूड़ी आदि हैं। हल्के वेट के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं। कंपनियों द्वारा सोने के गहनों पर बीस प्रतिशत तक और हीरों के गहनों पर दस प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

सौंदर्य सामान की दुकानों पर भी लगा रहा तांता

सौंदर्य के सामान और जूता-चप्पलों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। रूप में निखार लाने के लिए स्प्रे, क्रीम आदि की खरीदारी की। इसके अलावा जूता, चप्पल की दुकानों पर भी दिन भर तांता लगा रहा।

chat bot
आपका साथी