यमुना की निर्मल धारा को आज बजेगा बिगुल

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): यमुना कल-कल निर्मल धारा के साथ बह्रे, इसके लिए रविवार को बिहार घाट

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 07:01 PM (IST)
यमुना की निर्मल धारा को आज बजेगा बिगुल

जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): यमुना कल-कल निर्मल धारा के साथ बह्रे, इसके लिए रविवार को बिहार घाट पर बिगुल बजाया जाएगा। यमुना मुक्ति को फिर पुरजोर आवाज बुलंद होगी। मुक्तिकरण अभियान को संत और मनीषी चिंतन करेंगे। संत रमेश बाबा श्रीराधारानी ब्रजयात्रा के साथ श्रीधाम में आ रहे हैं।

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ के अनुसार यमुना के अविरल व निर्मल प्रवाह के लिए ऐतिहासिक आंदोलन हो चुका है। अब सरकार परिवर्तित है, नदियों के प्रति सचेत भी है, लेकिन यह भी सच है कि बिना यत्‍‌न के कुछ भी संभव नहीं। इसलिए रविवार को इस संबंध में संत, मनीषियों, महंत, मंडलेश्वर आचार्य और यमुनापासकों के साथ यमुना मुक्ति पर विचार गोष्ठी होगी। यमुना मुक्ति को अंतिम रणनीति तैयार करने को संत और मनीषियों को आमंत्रित किया गया है। श्री ठेनुआ ने बताया कि संतश्री रमेश बाबा श्री राधारानी ब्रज यात्रा के साथ रविवार को यहां दोपहर दो बजे आ जाएंगे। इसके बाद वे पांच बजे तक यहां प्रवास करेंगे।

ब्राह्माण सभा भाग लेगी

ब्राह्माण सभा के अध्यक्ष तोताराम शर्मा ने कहा कि यमुना मैया की शुद्धिकरण को उनका संगठन और प्रत्येक ब्रजवासी सदैव तत्पर और तैयार है। बैठक में ब्राह्माण सभा के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे।

.....

हथिनी कुंड जाएंगे हजारों भक्त

मथुरा: यमुना को हथिनी कुंड बैराज से मुक्त कराने के लिए यमुना रक्षक दल द्वारा दो नवंबर को किए जा रहे सत्याग्रह की तैयारिया अंतिम चरण में हैं। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि सत्याग्रह में भाग लेने के लिए एक नवंबर को ब्रज से लगभग 20 बस व 100 चारपहिया वाहनों का काफिला हथिनी कुंड रवाना होगा।

दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया ने बताया कि दो नवंबर के लिए यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा युद्धस्तर पर जनसंपर्क कर यमुना भक्तों को तैयार किया गया है। जबकि भाकियू राष्ट्रवादी का भी प्रचार रथ भ्रमण कर रहा है। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल जब्बार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रदेश सचिव हाशिम खान, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

श्रीवत्स बने संरक्षक

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि श्रीवत्स महाराज को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

यमुना में गिरने से रोकने होंगे नाले

मथुरा: डा. रमेश चंद्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को विश्रामघाट क्षेत्र में आयोजित 'गंगा बनाम यमुना' विषयक विचार मंच के माध्यम से मोदी सरकार को यमुना के जरिए गंगा को शुद्ध करने का विकल्प दोहराया गया।

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा ने दिल्ली के ओखला क्षेत्र से यमुना के नाम पर बहाये जाने वाले 18 प्रदूषण संक्रमित नालों को रोका नहीं जाएगा, तब तक न तो गंगा शुद्ध होगी और न ही बापू की स्वच्छता के मूल्य स्थापित होंगे। विक्रमपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 1985 से अब तक लगभग 50,000 करोड़ रुपये गंगा यमुना की शुद्धि पर खर्च हो चुके हैं। फिर भी दोनों नदियों में गिरते एक नाले को भी बंद नहीं किया जा सका। नारायण सिंह खरे ने बताया कि यमुना में गिरते दिल्ली के 70 प्रतिशत प्रदूषित जल को यदि हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहरों में अवमुक्त कर दिया जाये तो भी यमुना जल पीने योग्य बन सकता है। इस दौरान डॉ. प्रहलाद सिंह ने यमुना आचमन पर वैधानिक चेतावनी घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद यादव, नीरज, गोपाल प्रसाद, द्वारका एडवोकेट, मंसोला जी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी