हल्की बारिश से ही यदुवंश नगर हुआ बदहाल

मैनपुरी जासं। वार्ड नंबर 12 नगला गोवर्धन में आने वाला मुहल्ला यदुवंशनगर हल्की बारिश में ही जलभराव से प्रभावित हो गया। हालांकि वर्षों से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। हर बार आश्वासन तो मिले लेकिन आज तक लोगों की समस्या का निस्तारण न हो सका। वार्ड में नालियां न होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। पानी का रिसाव प्लॉटों की ओर होने के कारण जलभराव के हालात बन गए हैं। कई वर्षों से यही स्थिति है। राजेश राव सुमित्रा देवी का कहना है कि बरसात के मौसम में तो समस्या बढ़ जाती है। कई बार विरोध प्रदर्शन किए अधिकारियों को लिखित में सूचना दी मगर स्थायी निदान नहीं हो पाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 06:10 AM (IST)
हल्की बारिश से ही यदुवंश नगर हुआ बदहाल
हल्की बारिश से ही यदुवंश नगर हुआ बदहाल

जासं, मैनपुरी: वार्ड नंबर 12 नगला गोवर्धन में आने वाला मुहल्ला यदुवंशनगर हल्की बारिश में ही जलभराव से प्रभावित हो गया। हालांकि वर्षों से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। हर बार आश्वासन तो मिले, लेकिन आज तक लोगों की समस्या का निस्तारण न हो सका। वार्ड में नालियां न होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। पानी का रिसाव प्लॉटों की ओर होने के कारण जलभराव के हालात बन गए हैं। कई वर्षों से यही स्थिति है। राजेश राव, सुमित्रा देवी का कहना है कि बरसात के मौसम में तो समस्या बढ़ जाती है। कई बार विरोध प्रदर्शन किए, अधिकारियों को लिखित में सूचना दी, मगर स्थायी निदान नहीं हो पाया।

विधायक पहुंचे तो छलका लोगों का दर्द

शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सदर विधायक राजू यादव गुरुवार की सुबह टहलते हुए प्रभावित कॉलोनी में जा पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया तो स्थानीय लोगों का दर्द भी सामने आ गया। पहले तो कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। बाद में विधायक ने समझा-बुझाकर उन्होंने सप्ताह भर के अंदर समस्या का निदान कराए जाने की बात कही है।

ये प्रमुख समस्याएं

वार्ड में ज्यादातर गलियों में पक्की नालियां नहीं हैं।

जहां हैं वहां की नालियों के हिस्से टूट चुके हैं।

प्लॉटों में जलभराव, कूडे़दान नहीं होने के कारण सड़कों पर कचरा फेंका जा रहा है।

संक्रामक रोगों की दहशत के बावजूद फॉगिग कराई और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव

यहां सड़कों का निर्माण होना है। बोर्ड में प्रस्ताव भी हैं। अबकी शनिवार और रविवार विशेष अभियान चलाकर यहां से पानी की निकासी कराई जाएगी। गंदगी हटवाकर एंटी लार्वा का छिड़काव होगा। लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

chat bot
आपका साथी