कीचड़युक्त मार्ग पर चलने को मजबूर नगला धारा के ग्रामीण

आजादी से लेकर आज तक नगला धारा में विकास के लिए चुनाव के समय गांव के लोगों से वायदा करके प्रधान पद पर आसीन होने वाले कच्चे मार्ग को पक्का नहीं करा पाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:30 AM (IST)
कीचड़युक्त मार्ग पर चलने को मजबूर नगला धारा के ग्रामीण
कीचड़युक्त मार्ग पर चलने को मजबूर नगला धारा के ग्रामीण

संसू, करहल, मैनपुरी : देश की आजादी से लेकर अभी तक कई सरकारें बदली, प्रधान बदले, लेकिन आज भी ब्लाक करहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुतुबपुर बुजुर्ग के गांव नगला धारा के लोग कच्चे और जलभराव वाले मार्ग पर चलने को मजबूर हैं। आजादी से लेकर आज तक नगला धारा में विकास के लिए चुनाव के समय गांव के लोगों से वायदा करके प्रधान पद पर आसीन होने वाले कच्चे मार्ग को पक्का नहीं करा पाए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव नगला खुंडे को मिलाने वाला कच्चा रास्ता थोड़ा सा पानी बरसते ही दलदल में तब्दील हो जाता है। जिससे गांव के लोगों को आवागमन काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगला धारा से नगला खुंडे तक इस कच्चे मार्क की लंबाई लगभग आठ सौ मीटर है। मार्ग पक्का कराने के लिए गांव के नत्थू सिंह यादव, कुंवर पाल सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव ने तहसील दिवसों के अलावा व्यक्तिगत रूप से जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया। लिखित रूप से मार्ग को पक्का कराने के लिए कहा, मगर मार्ग आज तक सीसी युक्त नहीं हो सका। यह रास्ता आगे जाकर नगला खुंडे के चौराहे से नगला बिहारी और गांव कनकपुर तक जाने वाले कच्चे मार्गों से मिलता है। उक्त तीन गांव के लोगों को आज भी धूल भरे रास्ते पर चलना पड़ रहा है। मार्ग पक्का होने के बाद आवागमन के लिए कई गांव के लोगों लोगों को लाभदायक होगा। क्या कहते हैं गांव के लोग

जो बीत गया सो बीत गया, मुझे उम्मीद है 2021 में निर्वाचित हुए प्रधान गोपाल यादव मेरे दरवाजे से लेकर नगला खुंडे के चौराहे तक मार्ग के दोनों तरफ नालियां बनवाकर पक्का मार्ग बनवाएंगे।

वीरेंद्र सिंह यादव, ग्रामीण वर्ष 2017 में मेरी ग्राम पंचायत से मनोज कुमार प्रधान निर्वाचित हुए। उस समय हमने समझ लिया था, अब मेरे दरवाजे से लेकर नगला खुंडे तक पक्का मार्ग बन जाएगा। वह पांच वर्ष तक प्रधान रहे, मगर उन्होंने सड़क नहीं बनवाई। जबकि हम लोगों ने वोट देकर उनको प्रधान पद पर आसीन कराया था।

नत्थू सिंह, ग्रामीण चुनाव जीतने के बाद प्रधान पार्टी बंदी में फंसकर उन्हीं लोगों के घरों के आगे विकास कार्य कराते हैं, जो उनके चहते होते हैं। यही कारण रहा, मेरे घर के सामने से जाने वाला कच्चा मार्ग आज भी पक्का नहीं हो पाया है।

कुंवर पाल सिंह, ग्रामीण इस रास्ते पर सबसे ज्यादा समस्या बरसात के समय में आती है। जब गांव नगला खुंडे के चौराहे से लेकर नगला धारा स्थित मेरे मकान के सामने तक जलभराव हो जाता है। ऐसे में दोनों गांव का आवागमन प्रभावित होता है।

धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण

chat bot
आपका साथी