भोगांव से आलोक, किशनी से ब्रजेश और मैनपुरी से राजू प्रत्याशी

भाजपा द्वारा मैनपुरी की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित होते ही समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए। मैनपुरी किशनी और भोगांव सीट पर प्रत्याशियों को बी फार्म दे दिए गए। सपा ने बीते चुनाव में चेहरा रहे मैनपुरी विधायक राजकुमार यादव राजू किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया और भोगांव से लड़े आलोक कुमार शाक्य पर ही भरोसा जताया है। सपा में भी दावेदारी को लंबी रस्साकशी चल रही थी परंतु इन तीनों के नाम पर ही मुहर लगने के कयास थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 05:06 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 05:06 AM (IST)
भोगांव से आलोक, किशनी से ब्रजेश और मैनपुरी से राजू प्रत्याशी
भोगांव से आलोक, किशनी से ब्रजेश और मैनपुरी से राजू प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : भाजपा द्वारा मैनपुरी की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित होते ही समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए। मैनपुरी, किशनी और भोगांव सीट पर प्रत्याशियों को बी फार्म दे दिए गए। सपा ने बीते चुनाव में चेहरा रहे मैनपुरी विधायक राजकुमार यादव राजू, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया और भोगांव से लड़े आलोक कुमार शाक्य पर ही भरोसा जताया है। सपा में भी दावेदारी को लंबी रस्साकशी चल रही थी, परंतु इन तीनों के नाम पर ही मुहर लगने के कयास थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद मैनपुरी पर सभी की निगाहें लगी हैं। ऐसे में जिले की शेष तीन सीटों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने का इंतजार सपा के साथ अन्य दलों को भी था, परंतु सपा भाजपा के नाम सामने आने का इंतजार कर रही थी। शुक्रवार के पार्टी हाईकमान ने विधायक राजकुमार यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया और आलोक कुमार शाक्य को लखनऊ कार्यालय बुला लिया गया था। शाम तक तीनों कार्यालय पहुंच गए, वहां औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। रात अधिक होने पर शनिवार को बी फार्म देने के लिए कहा गया था। शनिवार दोपहर 12 बजे तीनों को बी फार्म दे दिए गए। राजकुमार यादव मैनपुरी सीट पर लगातार दो बार से सपा की टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। इसी तरह किशनी सीट पर भी ब्रजेश कठेरिया बीते दो चुनावों से जीत हासिल कर चुके हैं। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य भोगांव सीट पर वर्ष 2002, 2007 और 2012 का चुनाव जीते थे। परंतु, 2017 के चुनाव में उनको भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री से पराजित होना पड़ा था।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कि पार्टी ने जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। किशनी सीट को लेकर चली कशमकश

जिले की भोगांव और मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी का फैसला आसानी से हो गया, परंतु किशनी सीट पर काफी देर तक कश्मकश चली। विधायक ब्रजेश कठेरिया काफी देर बाद बी फार्म मिला। बताया गया है कि टिकट के अन्य दावेदार भी पूरी ताकत झोंक रहे थे, ऐसे में नाम फाइनल करने से पहले लंबा मंथन हुआ।

chat bot
आपका साथी