हजारों हाथों ने एक साथ किया सूर्य को नमस्कार

मौका स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव का था। लिहाजा, भारत गौरव पर्व मनाने के लिए आयोजकों ने भी कोई कसर बाकी नहीं रखी। शहर के क्रिश्चियन मैदान में एक साथ हजारों हाथों ने सूर्य को नमस्कार कर विभिन्न योगासनों का ज्ञान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM (IST)
हजारों हाथों ने एक साथ किया सूर्य को नमस्कार
हजारों हाथों ने एक साथ किया सूर्य को नमस्कार

मैनपुरी, जागरण संवाददाता : मौका स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव का था। लिहाजा, भारत गौरव पर्व मनाने के लिए आयोजकों ने भी कोई कसर बाकी नहीं रखी। शहर के क्रिश्चियन मैदान में एक साथ हजारों हाथों ने सूर्य को नमस्कार कर विभिन्न योगासनों का ज्ञान प्राप्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने जहां सार्वजनिक मंच से देश सेवा का जज्बा जगाया, वहीं संस्कारों की शिक्षा देकर विद्यार्थियों का ज्ञानार्जन भी किया।

शहर के क्रिश्चियन मैदान में बुधवार की सुबह 10 बजे भारत माता के जयघोष के साथ भारत गौरव पर्व का आगाज हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वृंदावन से आए सुनील कौशल जी महाराज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन कच्ची मिट्टी की तरह होता है। इसे चाक पर जैसा ढाला जाए वैसा ही ढल जाता है।

मुख्य वक्ता आलोक कुमार क्षेत्र प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने कहा कि गीता और दूसरे धर्म ग्रंथों को पढ़ने से बेहतर है खेलो। खेल से मांसपेशियां सशक्त होंगी तो इरादे भी मजबूत होंगे। जब इरादे मजबूत हो जाएंगे तब हम दूसरों को नसीहत देने के लायक बन सकते हैं। धर्म और जाति के नाम पर बंटना और बांटना बंद कर हमें देशप्रेम की भावना में बंधना होगा। इससे पूर्व सामूहिक तौर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा हजारों विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार कर युवा शक्ति का आह्वान किया।

इस मौके पर जगदीश वशिष्ठ प्रांत संघ चालक, रामनरेश चौहान जिला संघ चालक, जंग बहादुर ¨सह भदौरिया नगर संघ चालक, सुमित चौहान कार्यक्रम संयोजक, आशू दिवाकर, अवधेश कुमार, आशीष पांडेय, तारेश अग्निहोत्री, दुर्गेश चतुर्वेदी, राजेश तिवारी, कौशल यादव, सुभाष मिश्रा, दीपक अग्निहोत्री, डॉ. सौरभ मिश्रा, सुशील यादव, रामभान तोमर सहित बड़ी संख्या में संघ से जुडे़ पदाधिकारी और भाजपा नेता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी