कुर्रा में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

करहल संसू। गांव कुर्रा जरावन में सोमवार से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतार और फीता काटकर ग्राम प्रधान विनीता देवी द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST)
कुर्रा में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
कुर्रा में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

संसू, करहल: गांव कुर्रा जरावन में सोमवार से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतार और फीता काटकर ग्राम प्रधान विनीता देवी द्वारा किया गया।

महोत्सव के शुभारंभ पर ग्राम प्रधान ने कहा कि धार्मिक कार्यो में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हमारे बुजुर्गों का कर्तव्य है कि युवाओं को धार्मिक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें। आने वाली पीढि़यां धर्म के प्रति आस्थावान रहें। महोत्सव के संयोजक कमलेश कुमार ने बताया है कि कोविड-19 का पालन करते हुए परंपरा के अनुसार प्रतीकात्मक रामलीला का मंचन किया जाएगा।

इस मौके पर कमलेश कुमार यादव, मुकेश यादव, मिथुन कुमार, कौशल, नरेश चंद्र गुप्ता, करन सिंह प्रजापति, ब्रह्मानंद कौशल, राजू मिश्रा, रविन्द्र कुमार प्रजापति, विश्वनाथ, नीरज गुप्ता, गोपाल कौशल, शैलेन्द्र सिंह चौहान, ललित चौहान, विजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी