कान्हा के स्वागत को तैयारियां में जुटे लोग

कान्हां के स्वागत के लिए घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को धूमधाम से जिले भर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते रविवार को पूरे दिन बाजारों में खरीदारी होती रही तो वहीं मंदिरों में साफ-सफाई। घरों और मंदिरों की सजावट में ही लोगों का पूरा दिन बीता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 11:22 PM (IST)
कान्हा के स्वागत को तैयारियां में जुटे लोग
कान्हा के स्वागत को तैयारियां में जुटे लोग

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: कान्हा के स्वागत के लिए घरों से लेकर मंदिरों तक में तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को जिले भर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को पूरे दिन बाजारों में खरीदारी होती रही।

श्रद्धालु कान्हा का स्वागत अपने घर के सदस्य की तरह करने के लिए उत्सुख हैं। कोई कान्हा के लिए पालना खरीद रहा है तो कोई आकर्षक पोशाक। घरों, मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक दिखाई दे रही है। बच्चे श्रीकृष्ण की झांकियां सजाने के लिए उत्साहित हैं। जन्माष्टमी को लेकर रविवार को दिन भर बाजारों में खरीदारी होती रही। विशेषकर बाल गोपाल की मूर्ति, पोशाक व सजावटी सामान की खरीदारी चलती रही। मंदिरों में भी साफ-सफाई के बाद सजावट हुई। जिले में पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी का उल्लास अलग ही होता है। यहां हर वर्ष भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी