डीजे पर बवाल में चली गोली, युवक घायल

मैनपुरी, बेवर : डीजे पर नाचते समय बवाल के दौरान चली गोली लगने से एक युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM (IST)
डीजे पर बवाल में चली गोली, युवक घायल
डीजे पर बवाल में चली गोली, युवक घायल

मैनपुरी, बेवर : डीजे पर नाचते समय बवाल के दौरान चली गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण सैफई में भर्ती कराया गया है।

कस्बा बेवर के जीटी रोड निवासी राहुल का विवाह कार्यक्रम शुक्रवार को रात कस्बा बेवर में फर्रुखाबाद रोड पर कृष्णा मैरिज होम में चल रहा था। काफी भीड़ थी। रात करीब 11 बजे राहुल के मुहल्ले का निवासी प्रियांशु व कई अन्य युवक डीजे पर नाच रहे थे। इसी समय राहुल की जेब में रखे 17 हजार रुपये डीजे पर गिर पड़े। राहुल ने रुपये उठाने की कोशिश की, तब तक वहां मौजूद अन्य युवकों ने रुपये उठा लिए। इस पर प्रियांशु का कुछ युवकों से विवाद होने लगा। तभी अचानक एक गोली चली, जो पास ही खड़े अनिल श्रीवास्तव (35) निवासी पीपल वाली गली बेवर की कमर पर लगी। वह घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से सैफई रेफर कर दिया। घटना के बाद घायल ने प्रियांशु पर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बेवर श्याम ¨सह पीलवान ने बताया कि पुलिस फाय¨रग करने वाले के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

chat bot
आपका साथी