पहले दिन दी सुरक्षा, फिर रंगों में डूबी खाकी

मैनपुरी जासं। पुलिस की प्लानिग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से होली का त्योहार इस बार बेहद शांतिपूर्ण ढंग से बगैर किसी विवाद के संपन्न हो गया। पहले दिन लोगों की सुरक्षा की कमान संभालने वाली पुलिस बुधवार को रंगों में सराबोर नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 06:09 AM (IST)
पहले दिन दी सुरक्षा, फिर रंगों में डूबी खाकी
पहले दिन दी सुरक्षा, फिर रंगों में डूबी खाकी

जासं, मैनपुरी: पुलिस की प्लानिग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से होली के त्योहार पर जिले में कोई बड़ी वारदात नहीं हो सकी। पहले दिन लोगों की सुरक्षा की कमान संभालने वाली खाकी बुधवार को रंगों में सराबोर नजर आई।

सीएए को लेकर गैर प्रांतों और जिलों में हुईं घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस बार होली के पर्व पर विशेष प्रबंध किए थे। मंगलवार को जिले में 81 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिग कराई गई। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए क्यूआरटी, कोबरा, एंटी रोमियो स्क्वॉयड को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा पुलिस के अधिकारी भी दिन भर वाहनों से क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेते रहे। कंट्रोल रूम से भी निगरानी होती रही।

सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई। मिश्रित आबादी वाले 60 स्थानों पर पुलिस की कड़ी नजर थी। जिले में 2300 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। मंगलवार को ड्यूटी करने के बाद बुधवार को पुलिस कर्मियों ने होली का जश्न मनाया। सुबह कोतवाली में महिला पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भोगांव, कुरावली में भी पुलिस कर्मियों ने रंग खेला।

साथी के निधन पर रोया पुलिस महकमा

रंग पर्व की खुशियां उस वक्त फीकी हो गईं जब अचानक एसपी ऑफिस में वाचक के पद पर तैनात रहे सोनपाल (50) के निधन की खबर मिली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। नौ मार्च को पूर्वान्ह 11:55 बजे उन्हें हालत खराब होने पर इमरजेंसी लाया गया था। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया था। बुधवार दोबारा सीने में दर्द हुआ तो साथी इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही होली मिलन समारोह रद्द कर दिया। दोपहर में सभी पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन स्थित कैंपस में उन्हें अंतिम सलामी दी।

chat bot
आपका साथी