नहीं निकली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण

क्षत्रिय कल्याण परिषद ने सादगी से मनाया दशहरा पर्व मिठाई और फल का किया वितरण। जासं मैनपुरी क्ष˜ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:15 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:15 AM (IST)
नहीं निकली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण
नहीं निकली शोभायात्रा, प्रतिमा पर माल्यार्पण

क्षत्रिय कल्याण परिषद ने सादगी से मनाया दशहरा पर्व, बांटी मिठाई और फल

जासं, मैनपुरी: क्षत्रिय कल्याण परिषद ने दशहरा पर्व सादगी से मनाया। किले स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में पूजा- अर्चना के बाद महाराजा तेज सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरी•ाों को और वृद्धा आश्रम में फल और मिठाई का वितरण किया।

रविवार को बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग किले पर एकत्रित हुए। यहां परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह के नेतृत्व में महाराजा तेज सिंह अमर रहें के नारे लगाए गए। श्री राम-जानकी मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। यहां से पैदल भ्रमण करते हुए क्षत्रिय समाज के लोग मदार दरवाजा स्थित महाराजा तेज सिंह पार्क पहुंचे। पार्क में स्थापित महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ईशन नदी पुल के निकट स्थित महाराजा तेज सिंह की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा और पार्क को फूलो से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

क्षत्रिय समाज के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पहले महाराजा तेज सिंह के विशाल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अस्पताल भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए, बाद में दीवानी रोड स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को फल और मिष्ठान वितरित किया गया। गौरतलब है की कोरोना महामारी को देखते हुए इसबार नगर में महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा और सभा के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान और नरेंद्र राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, जगेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह, अशोक चौहान टीटू, सतीश चौहान, शैलेंद्र सिंह बिल्टन, राहुल चौहान, मनोरमा सिंह, राहुल राठौर, रोहित चौहान, अनिल चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, शैलू चौहान, प्रदीप चौहान, अतुल चौहान, पंकज राठौर, जयदीप चौहान, श्यामू चौहान आदि मौजूद थे।

अशोकपुर में आज शिव-पार्वती विवाह लीला: संसू, कुरावली: क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में चल रही रामलीला के दौरान सोमवार को शिव-पार्वती विवाह, नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा। राष्ट्रीय कवि मनोज चौहान ने श्रद्धालुओं से रामलीला में भाग लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी