जिले में लॉकडाउन में लोगों की मनमानी से शासन भी परेशान

मैनपुरी जासं। लाख प्रयास हुए लेकिन मैनपुरी वालों की मनमानी ने सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया। शासन के सर्वेक्षण में लॉक डाउन का खुलेआम उल्लंघन हुआ है जिससे असंतोषजनक स्थिति पैदा हो गई। अब शासन ने यहां कठोरता से लॉक डाउन का पालन कराने के लिए डीएम और एसपी को पत्र भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 06:11 AM (IST)
जिले में लॉकडाउन में लोगों की मनमानी से शासन भी परेशान
जिले में लॉकडाउन में लोगों की मनमानी से शासन भी परेशान

जासं, मैनपुरी: लाख प्रयास हुए, लेकिन जिले वालों की मनमानी ने सारे किए-कराए पर पानी फेर दिया। शासन के सर्वेक्षण में लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन हुआ ह,ै जिससे असंतोषजनक स्थिति पैदा हो गई। अब शासन ने यहां कठोरता से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए डीएम और एसपी को पत्र भेजा है।

लॉकडाउन पार्ट: 2 में भी लोगों की मनमानी जारी है। सुरक्षा के इंतजामों को धता बता वे सड़कों पर निकल रहे हैं। इस स्थिति को शासन ने चिताजनक बताया है। जिले की स्थिति असंतोषजनक बताते हुए पुलिस पर हमले की दो घटनाएं होने का जिक्र टिप्पणी के रूप में किया गया। 18 अप्रैल को अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन विभाग अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिलों में लॉकडाउन का अनुपालन कठोरता से नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति चिताजनक हो सकती है। उन्होंने डीएम और एसपी को भेजे पत्र में कठोरता से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कहा है। इतना ही नहीं कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई को कहा गया है।

रविवार को दिखी ढील

बंशीगौहरा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बडे़ एरिया को सील कर दिया गया था। लेकिन, रविवार को ज्यादातर सड़कों पर मनमानी दिखी। शहर के स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, हरिदर्शन नगर के अलावा करहल रोड, आगरा रोड, संता-बसंता चौराहा, कचहरी रोड, राधा रमन रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर लोग कहीं घरों से बाहर दिखे तो कहीं झुंड बनाकर बैठे रहे। सड़कों पर भी वाहनों में दो और तीन सवारियां बेखौफ चलते दिखीं।

ये है आगरा मंडल की स्थिति

जिला, स्थिति

आगरा, असंतोषजनक

मथुरा, असंतोषजनक

फीरोजाबाद, असंतोषजनक

मैनपुरी, असंतोषजनक

chat bot
आपका साथी