दहेजलोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा निवासी पूनम गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका विवाह 29 नवंबर 2017 को मैनपुरी शहर के लेनगंज निवासी अमर गुप्ता के साथ हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 05:16 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 05:16 AM (IST)
दहेजलोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
दहेजलोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

मैनपुरी, जासं : थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा निवासी पूनम गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका विवाह 29 नवंबर 2017 को मैनपुरी शहर के लेनगंज निवासी अमर गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के बाद ससुरालियां ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। पूनम के पिता का प्लाट अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट पति अमर गुप्ता, ससुर अमित गुप्ता, सास अंजू गुप्ता, ताऊ विनय गुप्ता, ननद जागृति गुप्ता और प्रगृति गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराई गई है। विवाहिता की मारपीट

मैनपुरी : शहर के मुहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी संजीव कुमार की पुत्री शानू गुप्ता का विवाह 10 जुलाई 2018 को शहर के मुहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी