संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्लॉट के गड्ढे में पेट्रोल मालिक का शव मिला। - गाड़ियों की डें¨टग के लिए मैकेनिक से मिलकर लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 11:38 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : पेट्रोल पंप स्वामी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर के एक प्लॉट में उनका शव पड़ा मिला। उनकी पत्नी सपा की पूर्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष हैं।

शहर के कचहरी रोड निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ पप्पू (53) पुत्र स्व. एलडी यादव का चौधरी पेट्रोल पंप के नाम से फ्यूल पंप है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट का भी बड़ा कारोबार है। बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे वे चाय पीकर स्कूटी पर ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की डें¨टग के लिए मैकेनिक से मिलने गए थे। देर तक घर नहीं पहुंचे। सुबह करीब दस बजे लोगों ने एक प्लॉट में स्कूटी के नीचे एक आदमी के दबे होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी को हटाकर देखा तो गड्ढे में शैलेंद्र अचेतावस्था में पडे़ थे। उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी पत्नी वंदना यादव सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। वे अपनी बेटी और परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गईं। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र मैकेनिक से मिलकर लौट रहे थे। चिकित्सकों का कहना है कि गिरने से सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हो सकती है। परिजन भी इस मामले में कुछ कहने से इन्कार कर रहे हैं। मौत की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस में विधायक राजू यादव, सतीश यादव, आलोक शाक्य सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौत का असली कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने भी अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। आखिर प्लॉट में कैसे पहुंची स्कूटी

पंप स्वामी शैलेंद्र की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण अनियंत्रित होने के बाद गाड़ी गिरी होगी और दबने से उनकी मौत हुई होगी। लेकिन, परिजन किसी भी प्रकार की बीमारी से इन्कार कर रहे हैं। इस बात की चर्चा भी है कि किसी भारी वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मारी गई होगी।

chat bot
आपका साथी