एल-2 में बढ़ाए गए बेड, संख्या 85 पहुंची
कोरोना का वायरस कमजोर होता नहीं दिख रहा है। मरीजों की ताद
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : कोरोना का वायरस कमजोर होता नहीं दिख रहा है। मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब आइसोलेशन सेंटरों के इंतजामों को और भी ज्यादा पुख्ता बनाने पर जोर दिया जा रहा है। एल-2 में भी बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एल-2 आइसोलेशन सेंटरों पर बिस्तर बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बनाए गए एल-2 सेंटर में इंतजामों को बढ़ाया जा रहा है। यहां बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर 85 कर दिया गया है। एल-2 प्रभारी डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त जगह है।
यहां सभी कमरों को यदि खुलवा दिया जाए तो मरीजों को बेहतर ढंग से उपचार दिया जा सकता है। हमारी योजना है कि यहां 150 बिस्तरों की व्यवस्था रखी जाए ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति बनने पर मरीजों को यहां भर्ती कर सकें। महिला, पुरुष और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्डों के प्रबंध कराए गए हैं।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि यहां प्रतिदिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीमों द्वारा मरीजों की स्थिति की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा डॉक्टरों की एक टीम को अस्पताल में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।