बेटे की सलामती को अहोई माता का पूजन

मैनपुरी : गुरुवार को अहोई अष्टमी का पर्व जिले में अधिकांश लोगों द्वारा विधि-विधान से मनाया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Oct 2017 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 12 Oct 2017 09:42 PM (IST)
बेटे की सलामती को अहोई माता का पूजन
बेटे की सलामती को अहोई माता का पूजन

मैनपुरी : गुरुवार को अहोई अष्टमी का पर्व जिले में अधिकांश लोगों द्वारा विधि-विधान से मनाया गया। संतानों की लंबी उम्र के लिए सुबह से ही माताओं ने व्रत रखा। शहर के मुहल्ला खरगजीत नगर में सीमा शुक्ला के आवास पर सोनी मिश्रा, विशुना राठौर, गीता राठौर ने पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अहोई माता की तस्वीर की आरती उतारकर मिष्ठान और अन्य पकवानों का भोग लगाया। रात को चंद्रदर्शन के साथ पूजन कर संतानों की लंबी उम्र की कामना की गई। ऐसी मान्यता है कि निर्जला व्रत रखकर पूजन करने से संतानों की दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

chat bot
आपका साथी