महिला अधिकारियों ने जानी कस्तूरबा विद्यालय की हकीकत

मैनपुरी जासं। बालिका शिक्षा के लिए सरकार के प्रयासों की हकीकत परखने आई शासन की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं से संवाद किया। कंप्यूटर खराब होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द कंप्यूटर संचालित करने की हिदायत दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:11 AM (IST)
महिला अधिकारियों ने जानी कस्तूरबा विद्यालय की हकीकत
महिला अधिकारियों ने जानी कस्तूरबा विद्यालय की हकीकत

संसू, भोगांव : बालिका शिक्षा के लिए सरकार के प्रयासों की हकीकत परखने आई शासन की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं से संवाद किया। कंप्यूटर खराब होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द कंप्यूटर संचालित करने की हिदायत दी।

डायट परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को शासन से आईएएस अधिकारी संदीप कौर, पीपीएस अधिकारी इंदू प्रभा सिंह व पीसीएस अधिकारी विनीता सिंह की टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य की हकीकत जानने का प्रयास किया। कक्षा छह की एक बालिका के पहाड़ा न सुना पाने पर स्टाफ को बेहतर शिक्षण करने की हिदायत दी।

विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान कंप्यूटर खराब होने पर वार्डन को तलब कर, जल्द कंप्यूटर कक्षाएं संचालित करने को कहा। बंद पड़े शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। छात्रावास में व्यवस्थाएं सही होने पर स्टाफ को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए विजय प्रताप सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ब्रजेश कुमार शाक्य, बीईओ सुल्तानगंज जेपी पाल, वार्डन सुधा यादव, साधना चंदेल, पूनम यादव, नीलम भदौरिया, कंचन मिश्रा, अंजू यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी