सर्दी में कंबल पाने को पालिका तक दौड़

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: बुधवार को नगर पालिका परिषद ने गरीबों को कंबल बांटे तो कंबल पा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 10:56 PM (IST)
सर्दी में कंबल पाने को पालिका तक दौड़
सर्दी में कंबल पाने को पालिका तक दौड़

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: बुधवार को नगर पालिका परिषद ने गरीबों को कंबल बांटे तो कंबल पाने की खुशी में गरीबों ने दौड़ लगा दी। 1280 गरीबों को कंबल बांटे गए। नगर पालिका में दोपहर 12 बजे से जैसे ही कंबल बंटने की सूचना मिली, महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कंबल पाने को लेकर आपस में धक्का-मुक्की तक हुई। एसडीएम सदर अमित ¨सह ने कमान संभाली। उन्होंने महिलाओं से शांति बनाने को कहा तो महिलाएं एक के पीछे एक खड़ी हो गईं। करीब डेढ़ कंबल बांटने में लग गए। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। खास बात ये रही कि कई महिलाएं ऐसी थीं, जो एक कंबल लेकर जाती थीं और फिर परिवार के दूसरे व्यक्ति को कंबल लेने के लिए भेज दें।

chat bot
आपका साथी