संस्थागत में 'प्रयोग', वित्तविहीन में अव्यवस्था

राजकीय और संस्थागत विद्यालयों में प्रयोग करते मिले विद्यार्थी वित्त विहीन में प्रयोग दिखे न बेहतर शाला का नजारा नजर आया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 06:07 AM (IST)
संस्थागत में  'प्रयोग', वित्तविहीन में अव्यवस्था
संस्थागत में 'प्रयोग', वित्तविहीन में अव्यवस्था

जासं, मैनपुरी: यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं नजदीक हैं। सरकारी और संस्थागत विद्यालयों में प्रयोगशालाएं भी हैं और विद्यार्थियों को प्रयोग भी कराए गए। लेकिन, वित्तविहीन में तो प्रयोगशाला ही अस्तव्यस्त दिखाई दीं। वहीं सीसीटीवी के दावे भी हवा-हवाई दिखाई दिए।

सोमवार को जागरण टीम ने यूपी बोर्ड की होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी का नजारा देखने के लिए शहर और कस्बाई स्कूलों को देखा। शहर के आरसी इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे रसायन की प्रयोगशाला में कुछ छात्राएं उपकरणों पर व्यस्त नजर आई तो शिक्षिका दीपाली भी सूत्र बताने में जुटी हुई थी। वहीं, भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला में उपकरण सजाने का काम होता मिला। प्रधानाचार्य प्रभा ने बताया कि यहां तीनों प्रयोगशाला में इंटर की बालिकाओं को एक दर्जन से ज्यादा प्रयोग कराए गए हैं, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी पूरी है।

वहीं, करहल के जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका विद्यालय, चित्रगुप्त और क्रिश्चियन कॉलेज में प्रयोग से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

वित्तविहीन कॉलेज में दिखाई दी उदासीनता

इंटर के परीक्षार्थियों को प्रयोग कराने में वित्तविहीन स्कूल उदासीन नजर आए। प्रयोगशाला तो थी, लेकिन अस्त व्यस्त। हालात यहां मनमानी का आलम बता रहे थे। ऐसे में एक स्कूल के शिक्षक ने बताया कि यहां छात्रों को कोई प्रयोग नहीं कराए गए, जबकि अब सामान खरीदकर प्रयोगशालाओं को सजाने का काम हो रहा है।

अब तक 15 प्रयोग कराए जा चुके हैं। शिक्षिका से मार्गदर्शन लेने के बाद वह खुद भी अब रसायन के कुछ प्रयोग कर लेती है।

-उर्वशी यादव।

आज प्रयोगशाला में 16वें प्रयोग को करने के आई हूं। मैडम ने अब तक कराए प्रयोगों को बड़ी बारीकी से समझाया है।तनु यादव।

पूरे साल शिक्षिका प्रयोग कराने में जुटी रहीं हैं। काफी कुछ सीखने को मिला है। अब प्रयोगात्मक परीक्षा में बेहतर करूंगी।-शिखा राजपूत।

कॉलेज की लैब में छह माह से प्रयोग कराए जा रहे थे। इस दौरान प्रयोग से सूत्र निकालना सीखा, अब बोर्ड प्रयोग में यह काम आएगा। -सोनी।

chat bot
आपका साथी