पीएफ घोटाले पर गरजे बिजली कर्मचारी और अधिकारी

मैनपुरी जासं। ऊर्जा क्षेत्र में अभियंता और अन्य कर्मचारियों की भविष्य निधि का धन असुरक्षित और सुनियोजित तरीके से किए गए भ्रष्टाचार निवेश के कारण महा घोटाले की भेंट चढ़ा गया है। इस घोटाले के कारण प्रत्येक सदस्य परेशान है। अब सभी को परिवारों के भविष्य की चिता सता रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
पीएफ घोटाले पर गरजे बिजली कर्मचारी और अधिकारी
पीएफ घोटाले पर गरजे बिजली कर्मचारी और अधिकारी

जासं, मैनपुरी: ऊर्जा क्षेत्र में अभियंता और अन्य कर्मचारियों की भविष्य निधि का धन असुरक्षित और सुनियोजित तरीके से किए गए भ्रष्टाचार निवेश के कारण महा घोटाले की भेंट चढ़ा गया है। इस घोटाले के कारण प्रत्येक सदस्य परेशान है। अब सभी को परिवारों के भविष्य की चिता सता रही है।

बुधवार को पावर हाउस पर आयोजित धरना- प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य निधि में धन हर कर्मचारी अपने परिवार के लिए जमा करता है। इस घोटाले के बाद अब परिवार के सदस्यों के आवश्यक काम, शादी आदि कैसे होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मात्र कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। इसी क्रम में ही 21 से 23 नवंबर तक तक पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भविष्य निधि की डूब चुकी राशि को वापस कराने की लिखित जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रकरण में जो भी दोषी हो, सीबीआइ जांच कराकर कड़ी सजा दिलाई जाए। यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो जूनियर संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके आधार पर आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन के दौरान अध्यक्ष इंजीनियर हरीश सोनी, सचिव प्रतीक यादव, अतुल, इंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र पुष्कर, मनीष कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, मनोज यादव, रजनीकांत राय, राजेश, संजीव कुमार, विशंभर सिंह, रवि कुमार, शंकर, सत्य प्रकाश, रामसनेही आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी