बारिश से भीगी गेहूं फसल, कटाई पर लगा ब्रेक, किसान मायूस

खेतों में पानी भरने से कटाई पर लगा ब्रेक फसल को सुखाने में जुटा अन्नदाता बीती रात तेज हवा और बारिश से सपा की रैली के लिए लगा टैंट गिरा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 09:41 PM (IST)
बारिश से भीगी गेहूं फसल, कटाई पर लगा ब्रेक, किसान मायूस
बारिश से भीगी गेहूं फसल, कटाई पर लगा ब्रेक, किसान मायूस

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। रिमझिम से मौसम खुशनुमा हो गया। खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल भीगने से किसान मायूस नजर आए। पानी भरने से खेतों में कटे पड़े गेहूं के गट्ठर भी जलमग्न हो गए। गुरुवार सुबह धूप निकलने के बाद भी मौसम सुहावना रहा। धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली।

दो दिन से बूंदाबांदी तक ही सीमित रह रहे काले बदरा बुधवार देर रात से आसमान पर जम गए। हवाओं की शह मिलने पर रात डेढ़ बजे यकायक जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी खेतों में भरने से कटी रखे गेहूं की गट्ठर और पूरे भीग गए। सुबह किसान मौके पर पहुंचे तो तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से ज्वार की फसल खेतों में बिछी नजर आई। खेतों की नालियों में भी सुबह तक पानी भरा दिखा। दिनभर किसान फसल को सुखाने में जुटे रहे। किसान देवजीत सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से पूरा और गेहूं के गट्ठर भीग गए हैं। अब थ्रेसर से कुटाई का भीगी फसल के सूखने पर ही काम दो-चार दिन बाद हो सकेगा। वहीं, गेहूं कटाई का काम भी अब कुछ दिन बाद ही शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि खेतों में बारिश के पानी से मिट्टी काफी नरम हो गई है। इस वजह से फसल काटने में दिक्कत आएगी तो जड़ भी साथ में उखड़ सकती है। उन्होंने बारिश से गेहूं फसल में नुकसान की बात से इन्कार किया।

रैली में गिरा टैंट

गुरुवार बीती रात तेज हवा और बारिश से शहर के क्रिश्चियन मैदान में सपा रैली को लग रहे टैंट का कुछ हिस्सा गिर गया। मुख्य मंच के पीछे भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सुबह कर्मचारियों ने गिरे टैंट को दुरुस्त किया।

chat bot
आपका साथी