दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा- अर्चना

नगर और क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। कुछ द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:09 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:09 AM (IST)
दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा- अर्चना
दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा- अर्चना

मैनपुरी, जागरण संवाददाता: नगर और क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। कुछ देवी भक्तों ने शनिवार को ही नवमी का पर्व भी मनाया गया। देवी मंदिरों में देवी भक्तों ने पूरी आस्था के साथ देवी मां की आराधना की। घरों में भी महिलाओं ने हवन आदि कर पूजा- अर्चना की। अनेक घरों में दुर्गा नवमी का पर्व मनाते हुए कन्याओं को भोज कराया गया। नगर में अनेक स्थानों पर प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

chat bot
आपका साथी