दो दशक पहले बना संपर्क मार्ग जर्जर, आवागमन हुआ प्रभावित

ंअजीतगंज संसू लगभग दो दशक पहले बना संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:09 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 05:09 AM (IST)
दो दशक पहले बना संपर्क मार्ग जर्जर, आवागमन हुआ प्रभावित
दो दशक पहले बना संपर्क मार्ग जर्जर, आवागमन हुआ प्रभावित

अजीतगंज, संसू : लगभग दो दशक पहले बना संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव लेखराजपुर से गाड़ीवार व नगला पोहपी संपर्क मार्ग लगभग 20 वर्ष पूर्व बनाया गया था। उसके बाद अभी तक मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। संपर्क मार्ग की दूरी लगभग पांच किमी है। सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन गड्ढे युक्त सड़क से गुजरते हैं। इसके कारण आएदिन हादसे होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया समस्या की शिकायत क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख से की, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभाग को आदेशित कर मार्ग की मरम्मत कराई जाए। जिससे आवागमन सुलभ हो सके। मांग करने वालों में राजवीर, देवेंद्र कुमार, गजराज सिंह, जयवीर सिंह, गांधी यादव, जानी यादव, सुरेश सिंह, रमेश चंद्र, प्रेमपाल, धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी